Cli

पिता के अपमान का बदला लेने के लिए एक्टर बने अनिल कपूर? वो सच जो कोई नहीं जानता

Uncategorized

अनिल कपूर ने याद किया कि कैसे राजेश खन्ना अभिनीत उनकी एक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद पूरा फिल्म उद्योग उनके पिता सुरिंदर कपूर के खिलाफ हो गया था।अनिल कपूर अपने पिता सुरिंदर कपूर के बारे में बात करने से कभी नहीं कतराते और बताते हैं कि कैसे फिल्म निर्माता के रूप में उनके अपेक्षाकृत अधूरे करियर ने अनिल को अभिनेता बनने का फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अक्सर कहा है कि वह अपने पिता की उस उपलब्धि को हासिल करना चाहते थे जो वह अपने दम पर हासिल नहीं कर सके और कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जिस पर उन्हें गर्व हो।

बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर अनिल कपूर ने रिसेंटली एक इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू में वो अपने पिता के करियर के डाउनफॉल को लेकर एक इमोशनल इंस्टेंस शेयर करते नजर आए। अनिल कपूर ने बताया कि उनके पिता सुरिंदर कपूर ने एक फिल्म प्रोड्यूस की थी और उस फिल्म में उन्होंने अपना बहुत पैसा लगाया था लेकिन वो फिल्म बड़ी फ्लॉप हुई और उस वजह से उनका एज अ प्रोड्यूसर करियर ही तबाह हो गया।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म में राजेश खन्ना थे और फिल्म को लेकर बहुत लोगों की उम्मीदें थी कि फिल्म हिट होगी लेकिन इसका उल्टा ही हुआ। अनिलकपूर ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मेरे पिता उस वक्त जब फिल्म रिलीज हुई थी तब दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे थे क्योंकि तब फिल्में अलग-अलग दिन पर अलग-अलग शहरों में रिलीज हुआ करती थी। तो जब वह बोर पहुंचे तो उन्हें लेने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। इंडस्ट्री ने अचानक उनसे किनारा कर दिया। उन्हें साइडलाइन किया गया। फिल्मी गैदरिंग से उन्हें दूर रखा गया। यह जो वाक्या है, यह उनके दिल में गढ़ गया और इसका काफी असर अनिल कपूर पर रहा। खैर, अनिल कपूर ने अपने पिता की आपबीती बताई, लेकिन उन्होंने सिर्फ राजेश खन्ना का नामइस्तेमाल किया।

उन्होंने ना फिल्म का जिक्र किया और ना ही राजेश खन्ना को इस फिल्म में कास्ट कैसे किया गया, इसकी स्टोरी शेयर की। क्योंकि स्टोरी जब आप सुना रहे हो तो एक तरफ़ा मत सुनाओ। पूरी कहानी सुनाओ। शहजादा वो फिल्म थी जो ईयर 1972 में आई थी। जिस वक्त राजेश खन्ना ने अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की शहजादा फिल्म को साइन किया था तब राजेश खन्ना ऑलरेडी बड़े सुपरस्टार थे। लेकिन सुरेंद्र कपूर नए-नए प्रोड्यूसर थे। ज्यादा पॉपुलैरिटी या ज्यादा हिट फिल्में उन्होंने नहीं दी थी। तब राजेश खन्ना ने सुरेंद्र कपूर की फिल्म साइन की थी औरफिल्म साइन करते वक्त उन्होंने एक रुपया भी नहीं लिया था। उन्होंने यह तक नहीं पूछा कि मुझे कितना पैसा दोगे इस फिल्म को करने के लिए। राजेश खन्ना ने कहा कि एक बार फिल्म पूरी करते हैं फिर देखेंगे कि क्या फीस है। कुछ इस तरह से राजेश खन्ना ने उस टाइम अपनी ग्रेटनेस दिखाई थी।

स फिल्म को करने के लिए। हालांकि बाद में यह फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। राजेश खन्ना का वो टाइम ऐसा था जब अचानक से उनकी कुछ फिल्में काम नहीं कर रही थी। लेकिन फिर उन्होंने कुछ ही समय में फिर से कम बैक किया था।

अनिल कपूर ने जो कहानी सुनाईवो इमोशनल तो है लेकिन वो कहानी पूरी नहीं है क्योंकि राजेश खन्ना ने भी इस फिल्म को करने के लिए अपना बड़ा दिल दिखाया था और राजेश खन्ना के सुरिंदर कपूर के साथ काम करने से ही उनके प्रोडक्शन हाउस को सीरियसली लिया गया और उनका प्रोडक्शन हाउस भी बड़े प्रोडक्शन हाउस में जाना जाने लगा क्योंकि एक बड़ा सुपरस्टार उनसे जुड़ा तथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *