Cli

उज्जवल निकम का सनसनीखेज खुलासा: ‘बिग बॉस’ को भी कंट्रोल करता था अंडरवर्ल्ड?

Uncategorized

क्या अंडरवर के खत्म होने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री पर अंडरवर का थ्रेट था? क्या अंडरवर डॉन्स अभी भी या कुछ सालों पहले तक भी प्रोड्यूसर्स या किसी भी शो की टीम को धमका सकते थे और शो के फ्लो को चेंज करवा सकते थे। वेल रिसेंटली ऐसा खुलासा हुआ है जिससे यह पता चलता है कि और कोई शो तो नहीं लेकिन बिग बॉस शो में अंडरवर डॉन अबू सलीम की चलती थी।

अबू सलीम को लेकर यह शॉकिंग खुलासा किया है बहुत नामी वकील उज्जवल निकम ने। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उज्जवल निकम ने कहा कि एक दिन मैं कोर्ट में खड़ा था। अबू सलीम से मैंने मोनिका बेदी के बारे में पूछा कि क्या वाकई में तुमने मोनिका बेदी के साथ शादी की थी? तो अबू सलीम ने कहा अब क्या तुम्हें निकाहनामा दिखाऊं हमारी शादी का? तो कुल मिलाकर मोनिका बेदी जिन्होंने यह कहा था कि उन्होंने अबू सलीम के साथ शादी नहीं की थी। सिर्फ वो लिव इन में रही थी एक साल के लिए वो झूठ था क्योंकि अबू सलीम ने खुद यह दावा किया कि मोनिका बेदी के साथ उन्होंने निकाह किया था

और उसके बाद जो उज्जवल निकम ने बताया वो बेहद शॉकिंग था। उज्जवल निकम ने बताया कि 2008 में मोनिका बेदी बिग बॉस शो में गई थी और उस शो में एक कंटेस्टेंट था जो मोनिका बेदी को बहुत फ्लर्ट कर रहा था और मोनिका बेदी के क्लोज आने की कोशिश कर रहा था। मोनिका बेदी के साथ कौन फ्लर्ट कर रहा है इसकी भी निगरानी अबू सलीम रख रहा था। जब अबू सलीम को पता चला कि वह कंटेस्टेंट मोनिका बेदी के साथ फ्लर्ट कर रहा है और शादी के लिए प्रपोज करने वाला है। तब अबू सलीम ने बिग बॉस शो के मेकर्स को फोन लगाया, धमकाया और यह मैसेज पहुंचवा दिया उस कंटेस्टेंट तक जो मोनिका बेदी के साथ उस टाइम फ्लर्ट कर रहा था।

मोनिका बेदी के क्लोज आ रहा था। अब आप कहेंगे कि वह कंटेस्टेंट कौन था? वो कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि राहुल महाजन था। राहुल महाजन उस दौरान 2008 के बिग बॉस शो में मोनिका बेदी गई थी। उसमें राहुल महाजन भी थे। राहुल महाजन इनिशियली पायल रोहादगी के साथ फ्लर्ट कर रहे थे। लेकिन बाद में वो मोनिका के क्लोज आ गए और मोनिका को उन्होंने शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था। अबू सलीम को मोनिका और राहुल महाजन की यही नजदीकियां पसंद नहीं थी। यही वजह है कि उन्होंने शो के मेकर्स को मैसेज पहुंचाया कि राहुल महाजन को कह देना मोनिका से दूर रहे।

अकॉर्डिंग टू उज्जवल निकम जब यह मैसेज राहुल महाजन तक पहुंचा उसके बाद से राहुल ने मोनिका बेदी के साथ दूरियां बना ली थी। आपको बता दें कि मोनिका बेदी बॉलीवुड इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस थी। लेकिन गलती यह हो गई कि उन्होंने एक डॉन से प्यार कर लिया और उसके बाद उनका ना करियर बचा ना ही उनकी जिंदगी वैसी रही जैसी फिल्मी हीरोइन के तौर पर थी और जहां तक कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उस दौरान संजय दत्त या सलमान खान शो को होस्ट कर रहे थे और क्या इन्हीं के अंडरवर्ड कनेक्शन थे इसीलिए अबू सलीम को इस शो में एक्सेस मिली तो सच्चाई यह है कि तब तक ना सलमान आए थे ना ही संजय दत्त आए थे इस साल यानी कि 2008 में बिग बॉस को होस्ट किया था शिल्पा शेट्टी ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *