Cli

आमिर खान की तीसरी शादी पर बौखलाए BJP नेता,एक बयान से मचा हड़कंप!

Uncategorized

और अब बात करेंगे आमिर खान की तीसरी शादी के बारे में और इस पर शुरू हुई सियासी बयानबाजी के बारे में भी। क्योंकि महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान के बाद अब यह मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है। अलीगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक आमिर खान को लेकर बयान और पलटवार का दौर जारी है।

इस रिपोर्ट को देखिए। के ब्रांड एंबेसडर कौन है? वो आमिर खान बनते नहीं जा रहे हैं। शिरडी में मत्स्य पालन मंत्री नीतीश राणे ने आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी को फॉलो करने वाले युवाओं को यह सोचना चाहिए कि उन्हें किससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस तरीके के जब सेलिब्रिटी अपनी जिंदगी के बारे में कोई डिसीजन लेते हैं तो हिंदू समाज ने इसके बारे में सोचना चाहिए।

ऐसे मानना मानने वाला मैं हूं। के ब्रांड एंबेसडर तो आमिर खान बनते नहीं जा रहे। इसलिए हिंदू समाज ने और हिंदू युवाओं ने जो जो इनके पिक्चर देखते हैं जो जो इनके मूवीज देखते हैं उन्होंने सोच समझ के ऐसे लोगों को बड़ा करना चाहिए। नितीश राणे के इस बयान के बाद विवाद और तेज हो गया। अलीगढ़ में एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी ने कहा कि देश का संविधान हर बालिग नागरिक को अपनी पसंद से शादी करने और धर्म चुनने का अधिकार देता है।

अगर आमिर खान ने तीन शादी की है तो मैं उन हिंदूवादी संगठनों के तमाम चिंटुओं से कहना चाहता हूं कि जब कोई गरीब व्यक्ति अगर शादी कर लेता है हिंदू समाज की लड़की से तो सड़कों पर उतर के उन पर का और धर्म परिवर्तन के मुकदमे उन पर दर्ज करा करके उन्हें जेल भिजवाने का काम करते हैं। लेकिन यही काम कोई अगर नेता बड़ा या कोई अभिनेता यह काम करता है तो उनको वह जीजा बना करके और उनका स्वागत करते हैं। एआईएमआईएम के बयान पर क्षत्रिय करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद ने पलटवार किया।

करणी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि लव जिहाद के मुद्दे पर हिंदू संगठनों का रुख पहले से साफ है। यामीन अब्बासी जी आपको हमें सिखाने की आवश्यकता नहीं है कि आमिर खान के विरुद्ध कारवाई क्यों नहीं की?

आपको पता है हिंदू संगठन क्या कर रहे हैं या हिंदू क्या कर रहा है? उसका जवाब आपको मिल जाएगा देखने को कि आमिर खान हो या कोई नेता हो या अन्य कोई अभिनेता हो या कोई गरीब हो या अमीर हो हिंदुओं की नजर में हिंदू संगठनों की नजर में लव जिहाद मतलब चाहे वो कोई भी करे गरीब करे तब भी उतनी ही सजा है।

जो अमीर करेगा उसके लिए भी उतनी ही सजा है। नेता करेगा उसके लिए भी वही सजा है। अभिनेता करेगा उसके लिए भी वही सजा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी एआईएमआईएम के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। बीएचपी के प्रांत मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि इस मुद्दे पर संगठन पहले भी आवाज उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा।

एक अभिनेता की निजी जिंदगी से शुरू हुआ मामला अब सियासी गलियारों तक पहुंच गया है। अलग-अलग पक्ष अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। लेकिन विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *