Cli

वियतनाम में भारतीयों के साथ बड़ा दर्दनाक हादसा! PM मोदी ने जताया शोक

Uncategorized

दोस्तों वियतनाम में हुए नाव हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वियतनाम के प्रसिद्ध फूक द्वीप के पास हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय दूतावास लोगों की मदद कर रही है और उन्हें जरूरत के अनुसार साधन मुहैया कराया जा रहा है। वियतनाम में छुट्टियां मनाने के लिए गए इन पर्यटकों को खूबसूरत समंदर ने ही

अपने आगोश में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्पीड बोट एकदम से पलट गई जिसकी वजह से उसमें बैठे सभी लोग पानी में गिर गए। कई स्पीड बोट के नीचे ही फंस गए जिसकी वजह से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वियतनाम के समाचार पत्र वीएई एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटनाक्रम दोपहर के वक्त हुआ। स्पीड बोट भारतीय पर्यटकों को रूट द्वीप से थोई बंदरगाह की तरफ ले जा रही थी। इसी दौरान वह होन में रट नागोई से लगभग 400 मीटर दूर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोट में सवार सभी लोग पानी में गिर गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। इनमें से कुछ लोग नाव के नीचे ही फंस गए। जिसकी वजह से उन्हें बचाने में ज्यादा परेशानी हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सुरक्षा बल वहां पर पहुंचने लगे। लेकिन लहरों की रफ्तार इतनी [गला साफ़ करने की आवाज़] ज्यादा थी कि बचाव अभियान चलाने में परेशानी आ रही थी। हालांकि इसके बाद भी बचाव दल ने हिम्मत दिखाते हुए लोगों को बचाने का क्रम जारी रखा। जिसकी बदौलत करीब 17 लोगों को जिंदा बचा लिया गया। हालांकि 15 लोगों की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। वियतनाम अधिकारियों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त 35 जवानों को वहां भेज दिया गया। इससे बचाव अभियान में तेजी आई। कुछ ही घंटों में सभी 32 पर्यटकों का पता लगा लिया गया। जिनमें 17 लोगों की जान बचा ली गई। लेकिन 15 लोगों की मौत हो चुकी थी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे? हालांकि स्पीड बोट चलाने वाले की बात करते हुए वियतनाम अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की उम्र करीब 50 वर्ष के लगभग है।

वह स्पीड बोट को रोजाना कई बार उस तरफ से लेकर जाता है। ऐसे में हम जांच कर रहे हैं कि आखिर आज ऐसा क्या हुआ जो यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह समंदर में आराम से जा रहे थे। उसी वक्त एक तेज लहर आकर उनकी बोट से टकरा गई। जिसके बाद संतुलन बिगड़ा और बोट पलट गई। जिस वजह से तुरंत ही सभी लोग पानी में गिर गए। इनमें से कई लोग नाव के नीचे ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के वक्त आसपास नावें मौजूद थी। वह सबसे पहले लोगों को बचाने के लिए आगे बढ़े। वियतनाम के जिस द्वीप के करीब यह हादसा हुआ है, वह दुनिया भर में अपने साफ पानी और बेहतरीन सफेद रेतीले समुद्रों के लिए प्रसिद्ध है। मेरूड द्वीप में वियतनाम का सबसे प्रसिद्ध आइलैंड हॉपिंग यानी द्वीपों की सैर का टूरिस्ट प्लेस है। यह एनथोई द्वीप से करीब 10 कि.मी. दूर है।

यहां पर लोग ज्यादातर साफ समुद्री पानी, रेतीले सांप बीच और रंग बिरंगी कोरल चट्टानों को देखने के लिए आते हैं। हादसे की जानकारी आते ही भारतीय दूतावास तुरंत हरकत में आ गया। दूतावास की तरफ से कहा गया है कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क में है और प्रभावित परिवारों के मदद के लिए भी विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं। दूतावास ने इस घटना में मारे गए लोगों के नाम भी जारी कर दिए हैं। दूतावास ने कहा कि हम सभी मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपने शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट Twitter पर लिखा इस दुखद घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियतम को खोया है उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायल और जीवित बचे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एबीबी टीम की तरफ से इस घटना में जान गवाने वाले लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *