हेलो फ्रेंड्स, आप देख रहे हैं एम बोले तो, यह है खबर सिनेमा। मैं हूं रीना। आज सिनेमा की दुनिया में क्या कुछ रहा खास? आइए, फटाफट से जान लेते हैं। [संगीत] बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी पुरानी यादों से जुड़ा एक बहुत ही बड़ा और इमोशनल रियल स्टेट इन्वेस्टमेंट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने दिल्ली में स्थित अपना पुराना घर ₹37 करोड़ में खरीद लिया है। यह वही घर है जहां उन्होंने शादी के बाद अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शुरुआती दिन बिताए थे।
दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित यह घर उनके दिल के काफी करीब रहा है और वह लंबे समय से इसे अपने नाम करने की कोशिश में जुटे हुए थे। इस डील के पूरा होने के बाद उनके फैंस के बीच इस [संगीत] ऐतिहासिक घर की तस्वीरें काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म मायसा की शूटिंग के दौरान एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रश्मिका ने इस फिल्म के लिए अंडरवाटर फाइट सीक्वेंस शूट किए हैं। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला एक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बेहद मुश्किल और मुश्किल एक्शन सीन के लिए रश्मिका ने इंटरनेशनल डाइविंग और स्टंट एक्सपर्ट्स की देखरेख में कई हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग ली थी। डायरेक्टर ने बताया कि पानी के अंदर बिना किसी बॉडी डबल के इस तरह के इंटेंस [संगीत] एक्शन को अंजाम देना भारतीय सिनेमा में किसी भी एक्ट्रेस के लिए पहला अनुभव है। फिल्म से जुड़े इस अपडेट ने इस स्टाइलाइज्ड एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल के फैंस के लिए बॉक्स ऑफिस से एक बहुत दिलचस्प खबर सामने आई है। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी यानी धमाल फोर के एंडिंग सीन्स के साथ ही मेकर्स ने इसके अगले ऑफिशियल सीक्वल का साफ संकेत दिया है।
फिल्म के आखिरी सीन में स्क्रीन पर एक खास प्रॉमिस नोट के जरिए दर्शकों को बताया गया है कि इस कल्ट कॉमेडी गैंग की अगली यात्रा धमाल फाइव के रूप में बहुत जल्द पर्दे पर वापसी करेगी। प्रोड्यूसर इंद्र कुमार ने भी एक बातचीत में कंफर्म किया है कि चौथी फिल्म को मिल रही शानदार रिस्पांस को देखते हुए उन्होंने इसके पांचवे पार्ट की बेसिक स्क्रिप्टिंग और स्टार कास्ट की डेट्स को लेकर होमवर्क अभी से शुरू कर दिया है। टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक फ्रेश कांबिनेशन की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार भूषण कुमार आदित्य रॉय कपूर और डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी एक बहुत ही इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी के लिए एक साथ आ रहे हैं। आशिकी 2 और मलंग जैसी फिल्मों में आदित्य के रोमांटिक और इंटेंस अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अब मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में वह एक बार फिर उसी जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। मेकर्स ने साफ किया है कि इस फिल्म का म्यूजिक इसके स्क्रीनप्ले का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इसके गानों की कंपोजिशन के लिए देश के कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स से बात चल रही [संगीत] है। शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान स्टारर अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग इस [संगीत] साल रिलीज होने वाली मेजर फिल्मों में से एक है। इसमें न सिर्फ बड़े-बड़े कलाकार काम कर रहे हैं बल्कि सिनेमा वर्ल्ड में इसे लेकर बस भी तगड़ा है। अब इसके बजट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म का कुल बजट बढ़कर 450 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
इसके साथ ही यह शाहरुख खान के पूरे करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। इस भारी इजाफे की मुख्य वजह फिल्म के इंटरनेशनल स्टंट सींस और हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स वर्क को माना जा रहा है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को एक ग्लोबल विजुअल मास्टरपीस बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। इसकी शूटिंग इस समय विदेशों में चल रही है। नेटफ्लिक्स पर आज ही रिलीज हुई अपनी कल्ट कोर्ट रूम थ्रिलर फिल्म इक्का के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार सनी देओल ने मीडिया से खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों इक्का के ट्रेलर में उनके नाम के आगे धर्मेंद्र का बेटा लिखा आता है। एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए सनी देओल ने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, लोग आज भी यही कहते हैं कि देखो धर्मेंद्र का बेटा है। मुझे इस बात पर बेहद गर्व महसूस होता [संगीत] है कि मेरी पहचान मेरे पिता से है। सनी देओल का मानना है कि वह चाहे कितनी भी सफलता हासिल कर ले, उनकी रगों में धर्मेंद्र का खून है और लोग अगर उन्हें उनके नाम से बुलाते हैं, तो यह उनके लिए किसी भी बड़े अवार्ड से कहीं बढ़कर है। यह भी कहा कि आगे आने वाली फिल्मों में भी ऐसा दिखाई दे सकता है। सनी का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। आज के खबर सिनेमा में बस इतना ही अब मंडे को होगी आपसे मुलाकात। देखते रहिए एम बोले तो। [संगीत]