Cli

सिया ने क्यों दी केतन को मौ!त?साइकोलॉजिस्ट ने खोला चौकाने वाला राज़।

Uncategorized

पुणे केतन अग्रवाल केस में हर रोज एक नया खुलासा एक नया बयान सामने आ रहा है ऐसे में एक साइकोलॉजिस्ट में सिया के दिमाग में चल रही प्रक्रिया के बारे में खुलासा किया है उन्होंने बताया है कि क्यों अगर शादी नहीं करनी थी तो क्यों सिया ने केतन को मार डाला?

पुलिस का आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर उन्हें लोनावला के लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया. दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. मामले की जांच जारी है और अंतिम फैसला अदालत करेगी.

साइकोलॉजिस्ट डॉ. बिंदा सिंह का कहना है कि ऐसे मामलों को सिर्फ अपराध के तौर पर नहीं देखा जा सकता. इसके पीछे कई मानसिक और सामाजिक वजहें भी हो सकती हैं.उनके मुताबिक, अगर किसी लड़की को परिवार में अपनी बात कहने की आजादी न मिले, उसकी भावनाओं को समझा न जाए और वह किसी दूसरे रिश्ते में भावनात्मक रूप से जुड़ चुकी हो, तो उसके अंदर लंबे समय तक घुटन और दबाव बना रह सकता है.

डॉ. सिंह कहती हैं कि कई बार प्यार धीरे-धीरे जुनून बन जाता है. ऐसे में इंसान को लगता है कि उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा. वह सही-गलत का फर्क समझने के बजाय जल्दबाजी में गलत फैसला ले सकता है.

उनका यह भी कहना है कि सोशल मीडिया और आभासी दुनिया कई बार लोगों को असली जिंदगी से दूर कर देती है. इंसान अपनी बनाई हुई दुनिया में इतना खो जाता है कि उसे हकीकत और कल्पना के बीच का फर्क साफ नजर नहीं आता.हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी आरोपी की मानसिक स्थिति के बारे में बिना पूरी जांच के कोई पक्का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *