राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट। डॉक्टर्स ने बताया इनफेक्शन बढ़ने का खतरा। जान पर आ गई बात। एआईसीडब्ल्यूए ने फिल्म के मेकर्स को जमकर घेरा। लापरवाही साबित हुई तो देना पड़ेगा जवाब।
सातवें आसमान पर पहुंचा फैंस का गुस्सा। मशहूर एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत अब भी गंभीर बनी हुई है। एक तरफ एक कीड़े के काटने के बाद उनके पैर में फैला इंफेक्शन डॉक्टर्स की चिंता बढ़ा रहा है।
दूसरी तरफ इस मामले में अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी कि ने भी फिल्म फौजी के मेकर्स से जवाब मांग लिया है। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में गिने जाने वाले राजेश शर्मा इस वक्त हॉस्पिटल में जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले तक वह प्रभास स्टारर फिल्म फौजी की शूटिंग में बिजी थे।
लेकिन अब उनकी तबीयत को लेकर लगातार चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान किसी कीड़े या मकड़ी के काटने के बाद उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और अब उनके पैर में फैला इंफेक्शन डॉक्टर्स की सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के अनुसार फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
उनकी हालत स्थिर जरूर है लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनफेक्शन की वजह से हो सकती है और इंफेक्शन फेफड़ों तक पहुंच सकता है। तो स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।
इसी वजह से मेडिकल टीम कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी बीच ऑल इंडिया सीनियर वर्कर्स एसोसिएशन ने यानी कि एआईसीडब्ल्यूए ने फौजी के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि अगर शूटिंग के दौरान एक्टर की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी तो उन्हें तुरंत हैदराबाद के किसी बड़े अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया?
क्या सेट पर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा मौजूद नहीं थी? क्या सुरक्षा और हेल्थ प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन किया नहीं गया था? ऐसे कई सवाल अब उठने लगे हैं। एआईसीडब्ल्यूए ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी पूरे मामले की निष्पक्ष और हाई लेवल जांच करने की मांग की है। साथ ही एसोसिएशन ने फौजी के मेकर्स से कहा है कि वह राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक सबसे बेहतर मेडिकल सुविधा मिली है।
एसोसिएशन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री की जिम्मेदारी सिर्फ फिल्म बनाना नहीं बल्कि कलाकारों और पूरी टीम को सुरक्षित माहौल देना भी है।
वहीं वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो राजेश शर्मा पिछले कई सालों से हिंदी बंगाली और साउथ सिनेमा का जाना माना चेहरा रहे हैं। परिणीति घोंसला का घोंसला स्पेशल 26 पिकू एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी मर्दानी 2 बंगला और कई शानदार फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ऐसे में उनके अचानक बीमार पड़ने से फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं।
फिलहाल हर किसी की नजर उनकी हेल्थ अपडेट पर टिकी हुई है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि राजेश शर्मा जल्द इस मुश्किल दौर से बाहर निकलेंगे और एक बार फिर अपने शानदार एक्टिंग टैलेंट से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।