दतिया में पीतांबरा पीठ दर्शन के लिए पहुंचे फिल्म निर्माता अमित जानी को पाकिस्तान से WhatsApp कॉल और संदेश के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।
शिकायत के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई है। धार्मिक नगरी दतिया में दर्शन के लिए पहुंचे फिल्म निर्माता अमित जानी को पाकिस्तान से कथित तौर पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। जानी ने आरोप लगाया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उन्हें WhatsApp पर ऑडियो वीडियो और कॉल के जरिए धमकी दी गई।
धमकी देने वाले ने खुद को पाकिस्तान का निवासी बताते हुए फिल्म काला हिरन रिलीज नहीं करने की चेतावनी दी। नोएडा निवासी अमित जानी 6 जुलाई को मां पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन के लिए दतिया आए थे। रात में वह शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे। उनके अनुसार रात करीब 1:00 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के कंट्री कोड 92 वाले नंबर से WhatsApp मैसेज, ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजी गई। अगले दिन 7 जुलाई की सुबह करीब 9:47 पर पाकिस्तान के ही एक अन्य नंबर से उन्हें WhatsApp कॉल आया। अमित जानी का दावा है कि कॉल करने वाले ने अपना नाम सजाद भट्टी बताया और खुद को एक आतंकी संगठन से जुड़ा होने का दावा किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि फोन पर उनके कहा गया काला हिरण फिल्म को रिलीज मत करना वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही उन्होंने और उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद अमित जानी ने दतिया कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। काला हिरन फिल्म रिलीज़ को लेकर अभी काफी अटकलें जारी है। क्या काला हिरन फिल्म रिलीज हो पाएगी या फिर महज एक कहानी बनकर रह जाएगी? अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं और केशव टाइम को सब्सक्राइब जरूर कर लीजिए। नमस्कार।