Cli

दीपिका की खामोशी या रिश्ते में कड़वाहट? रणवीर के 41वें बर्थडे पर क्यों ‘गायब’ रहीं लेडी लव!

Uncategorized

ना पोस्ट, ना तस्वीर, ना बधाई। रणवीर के बर्थडे पर क्यों खामोश रही दीपिका? धुरंधर एक्टर के फैंस ने मांगा दीपिका से जवाब। क्या दुआ के मॉम डैड के बीच है कोई नाराजगी? पति का बर्थडे हो और पत्नी खामोश रहे। भला यह कैसे हो सकता है? खैर, ऐसा हो गया है क्योंकि 6 जुलाई को बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह ने अपना 41 बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां एक तरफ हर कोई एक्टर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा था

तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर की लेडी लव ने बिल्कुल खामोशी दिखाई। ना कोई सोशल मीडिया पोस्ट, ना कोई इंस्टा स्टोरी, ना कोई स्पेशल सेलिब्रेशन की स्पॉटिंग और ना ही कोई ग्रैंड बर्थडे बैश। साल 2026 रणवीर के लिए बेहद खास साबित हुआ है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि धुरंधर ने रणवीर का एक्टिंग करियर दोबारा से रिवाइव कर दिया और यह साल रणवीर के लिए जितना सक्सेसफुल रहा उतना ही कंट्रोवर्सी से घिरा हुआ भी साबित हुआ।

डॉन 3 बॉलीवुड बैन और प्रलय की शूटिंग अपडेट्स को लेकर तरह-तरह की खबरें उड़ना। यह साल अभी तक वाकई में रणवीर के लिए एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा। ऐसे में धुरंधर के जन्मदिन पर जब फैंस ने पाया कि दीपिका की तरफ से कोई स्पेशल पोस्ट या पिक्चर्स को शेयर नहीं किया गया तो लोगों ने दीपिका से सवाल करने शुरू कर दिए। लोगों ने सोशल मीडिया पर जाकर दीपिका के रीसेंट पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपने रणवीर को बर्थडे विश किया?

तो वहीं एक यूजर ने सीधा सवाल करते हुए पूछ लिया कि आपने रणवीर के लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट क्यों नहीं किया? सोशल मीडिया पर लोग दीपिका से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि दीपिका ने क्यों अपने पति के लिए एक भी पोस्ट नहीं किया? लोगों का मानना है कि शायद दुआ के मॉम डैड के बीच कुछ ठीक नहीं।

वैसे दिलचस्प बात यह भी है कि इससे पहले भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की सफलता पर दीपिका ने कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया था। ना ही किसी तरह की कोई भी सोशल मीडिया कैंपेन या प्रमोशन का पार्ट रही। वहीं अब लगातार दूसरी बार दीपिका की खामोशी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि बीते दिन खबरों में यह भी आया कि रीसेंट कंट्रोवर्सीज के चलते रणवीर सिंह ने फैसला लिया है कि वह मीडिया से दूरी बनाने वाले हैं। एक्टर 18 महीने तक पब्लिक अपीयरेंस से दूरी बनाएंगे और अपना पूरा फोकस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट प्रलय को देंगे। फिलहाल सवाल यह है कि क्या दीपिका के लिए सोशल मीडिया पोस्ट ना करना उनकी पर्सनल चॉइस है या फिर दीपिका खुद को पब्लिक पर्सनालिटी के प्रेशर से दूर रखकर रणवीर के साथ क्वालिटी टाइम और पर्सनल स्पेस को एंजॉय करना चाहती हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *