और अब बात कर लेते हैं सिया और चेतन की क्योंकि अगर इन्हें इस पूरे मामले में केतन की में बचा लिया जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि अभी तक जो तफ्तीश सामने आ रही है उसमें लग रहा है नो वन किल्ड चेतन नो वन किल्ड केतन ये क्यों कह रही हूं क्योंकि सिया और चेतन की रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। मैजिस्ट्रेट पुलिस रिमांड की मांग को खारिज करते हुए आरोपी सिया और चेतन को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।
दोनों आरोपियों को 16 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साफ नहीं कर पा रही है इस पूरी तफ्तीश के बाद कि केतन को किसने धक्का दिया? केतन की जान किसने ली? और इसीलिए हम पूछ रहे हैं क्या नो वन किल्ड केतन? सच्चाई जानने के लिए सिया का लाइट डिटक्टर टेस्ट भी होगा। अब आपको यह भी बताऊं कि 18 सवाल क्या 18 जून का राज खोलेंगे? क्या जून के दौरान आप चेतन से संपर्क में थी? यह पहला सवाल उस लाइट डिटक्टर टेस्ट का होगा।
क्या 18 जून 2026 को लोहागढ़ क्षेत्र में गई थी? क्या 18 जून को केतन अग्रवाल से मुलाकात हुई थी? ये सब सवाल इसलिए क्योंकि एक लाइट डिटेक्टर टेस्ट में ये कहा जाता है कि अगर जिसका टेस्ट हो वो झूठ बोले तो उसे लाइट डिटेक्टिंग मशीन पकड़ लेती है। तो इसमें क्रम में सवाल पूछे जाते हैं जो आप बताती है कि आप आप सही बोल रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं। अब सवाल यह भी कि क्या 18 जून को चेतन चौधरी से मुलाकात हुई थी? क्या आप केतन और चेतन एक ही स्थान पर मौजूद?
क्या 18 जून से पहले चेतन के साथ लोहागढ़ जाने की कोई योजना बनाई थी? क्या घटना से पहले आपने केतन की लोकेशन चेतन को बताई? सवाल यह भी होगा कि क्या 18 जून को लोहागढ़ में केतन के साथ कोई शारीरिक झड़प हुई थी? क्या आपने केतन अग्रवाल को किसी भी प्रकार से धक्का देने की कोशिश की? क्या आपने किसी और को केतन के साथ बल प्रयोग करते हुए देखा था? तो यह कुछ ऐसे सवाल है जो लगातार पूछे जा रहे हैं। अब आपको यह भी बताऊं कि केतन अग्रवाल का एक नया वीडियो सामने आया है। ये देखिए जिसमें वो साफ-साफ बोलते हुए दिख रहे हैं।
अब यह वीडियो सिया गोयल के उस दावे का सीधा जवाब है। यह वीडियो सिया गोयल के उस दावे का सीधा जवाब है जिसमें सिया ने कहा था कि तुतलाने और हकलाने की वजह से उन्होंने केतन अग्रवाल से शादी करने से इंकार कर दिया था। तो जरा इसको सुनिए। तो फिर कैसे अब आपको बताती हूं कि केतन हत्याकांड में नया ट्विस्ट कैसे सामने आया है। अब एक और युवक का नाम सामने आ रहा है। अभी यह युवक आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट है। चेतन का कोई दोस्त बताया जा रहा है। इस युवक को केतन की हत्या के बारे में पहले से पता था। ऐसा बताया जा रहा है। अब चेतन और सिया ने इस युवक से प्लानिंग पर बात की थी।
यानी कि जब वह केतन को मारने की प्लानिंग रच रहे थे, साजिश रच रहे थे तो इसी व्यक्ति से उन्होंने कनफाइड किया। उसे बताया। पुलिस इस युवक की भूमिका की जांच कर रही है। जांच में कई अहम खुलासे होने की आशंका है और तभी पता चल पाएगा कि आखिर केतन की हत्या सिया और चेतन दोनों ने मिलकर की। इनमें से एक ने की या फिर इन दोनों के साथ कोई तीसरा भी शामिल था। तो इस पूरे खुलासे के बाद सारी परतें खुल पाएंगी। पुलिस तफ्तीश कर रही है और इस ऑनगोइंग इन्वेस्टिगेशन का अंत होने का सबको इंतजार है।