चेतन और अब मैं दोस्त नहीं। सगाई होते ही सिया ने परिवार से बोला था सबसे बड़ा झूठ। पुणे के रियलस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले में गिराकर कथित हत्या के मामले में जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सिया गोयल के परिवार ने कहा था कि वह चेतन को नहीं जानते हैं। लेकिन अब और भी सारी चीजें निकल कर आ रही हैं।
जांच में डिजिटल सबूत यह चीख-चीख कर कह रहे हैं कि मामला कुछ और है। पुणे के 25 साल के रियलस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरकर हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए-नए खुलासे सामने ला रही है। पुलिस के आनासार हत्या के आरोपी 20 वर्षीय सिया गोयल ने अपने परिवार को बताया था कि केतन से सगाई होने के बाद उसने चेतन चौधरी से अपनी दोस्ती खत्म कर दी। हालांकि जांच में दावा यह किया गया और चीजें निकल कर आई वो अलग ही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सिया के भाई साहिल गोयल ने जांचकर्ताओं को बताया कि सिया ने परिवार से कहा था कि सगाई के बाद उसने चेतन चौधरी से हर तरीके का संपर्क खत्म कर दिया है। परिवार को यह विश्वास था कि अब दोनों के बीच में कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन जांच के दौरान पुलिस के हाथों ऐसे तथ्य लगे जिनसे पता चलता है कि दोनों में लगातार संपर्क था। पुलिस का कहना है कि सिया के लिए केतन से होने वाली शादी को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा था।
जांच के अनुसार इसी दौरान चेतन दोबारा उसकी जिंदगी में आया। इसके बाद सिया कथित तौर पर शादी नहीं करना चाहती थी और इस रिश्ते से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने लगी। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसी दौरान सिया और चेतन ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की कथित साजिश रची। पुलिस के अनुसार दोनों ने यह योजना बनाई और उसे अंजाम भी दे दिया। 18 जून को क्या हुआ? जब पुणे निवासी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरने के बाद हुई। पुलिस का आरोप है कि केतन को जानबूझ के चट्टान पे से धक्का दिया गया।
इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और कथित प्रेमी चेतन चौधरी को आरोपी बनाया गया है। दोनों की शादी इस नवंबर में तय थी। जांच से यह भी सामने आया कि शादी तय होने के पहले जनवरी में दोनों की कुंडली मिलाई गई थी। परिवार के ज्योतिषी ने 27 गुण मिलने की बात कही थी जिसे शुभ माना गया था। रिपोर्ट में केतन को देवगण और सिया को मनुष्य गण श्रेणी में माना गया था।
लेकिन काम वा लेकर गई। पुलिस का दावा है कि सगाई के बाद करीब 2 महीने तक सिया ने केतन के साथ रिश्ता निभाने की कोशिश की और इस दौरान चेतन से लगभग संपर्क बंद हो गया। लेकिन बाद में चेतन के साथ दोबारा संपर्क में आने के बाद स्थितियां बदल गई।
सिया ने शादी के पीछे हटने का मन बना लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिवार को यह बताया गया था कि चेतन से रिश्ता खत्म हो चुका है। लेकिन जांच में सामने आया कि दोनों लगातार बातचीत कर रहे थे। 2000 से ज्यादा फोन कॉल और 240 घंटे की बातचीत। पुलिस का यह भी दावा है कि 18 जून से पहले और घटना के बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से चैट डिलीट किए ताकि सबूत मिट जाए। अब दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए गए हुए हैं। जांच एजेंसियां डिलीट किए गए संदेशों को वापस लाने और पूरी घटनाक्रम को टाइमलाइन को तैयार करने की कोशिश कर रही है। बट यहां पर एक और बड़ी बात निकल कर आती है।
यहां पर सिया गोयल के परिवार के बयानों पर आते हैं। बयान पहले यह दिए गए थे कि वह चेतन चौधरी को नहीं जानते हैं। कौन है हमें नहीं पता है। इसका सिया से क्या संबंध है?
हमें नहीं पता है। लेकिन बाद में पता चला कि यह साहिल का दोस्त है। अब यह भी कहा जा रहा है कि सिया इससे रिश्ते तोड़ चुकी यानी कि सिया का रिश्ता था और परिवार को इसके बारे में पता भी था। तो बार-बार चीजें बदलती जा रही है। अब देखना है कि इन बदलती बातों में किस तरीके से चीजें जो हैं वह पुलिस पकड़ पाती है।