लॉकअप सीजन 2 की स्टार्टिंग होते ही शो में ऐसेसे खुलासे होने लगे हैं कि फैंस भी हैरान रह रहे हैं। लेकिन प्रीमियर एपिसोड में जो स्टेटमेंट सामने आया है उसने सबसे ज्यादा अटेंशन गैब किया है।
जी हां, गोविंदा की पत्नी सुनीता ओझा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। सुनीता ने ना सिर्फ अपनी शादी की मुश्किलों पर बात की है। बल्कि गोविंदा के अफेयर्स को लेकर भी ऐसे-ऐसे बयान दे डाले हैं जिसे सुनकर वहां मौजूद होस्ट्स फरा खान और रितेश देशमुख तो हैरान रह ही गए।
लेकिन सोशल मीडिया पर भी जिसने सुना वो भी दंग रह गया। आखिर सुनीता ने क्या कहा? क्यों उन्होंने खुद को अगले जन्म में गोविंदा का बेटा बनने लायक बताया? और उनके इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर क्यों बवाल मचा? दरअसल Netflix पर शुरू हुआ लॉकअप सीजन 2 में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स अपने खुलासे और स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन जब बारी आई सुनीता की तो माहौल अचानक काफी इमोशनल और सीरियस हो गया। फरा खान और रितेश देशमुख के साथ कॉन्वर्सेशन के दौरान सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करी। उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते में प्यार जितना खूबसूरत होता है उतना ही मुश्किल भी हो सकता है। सुनीता ने कहा कि जब आप किसी इंसान से सच्चा प्यार करते हैं तो उसके साथ आने वाली परेशानियों और मुश्किलों को भी एक्सेप्ट करना पड़ता है। इसके बाद सुनीता ने अपने पति गोविंदा को लेकर ऐसी स्टेटमेंट दिया जिसने सबका अटेंशन गैब कर लिया। उन्होंने कहा कि गोविंदा की जिंदगी में कितने अफेयर्स रहे हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस और एक्ट्रेसेस के बीच ऐसी बातें अक्सर सुनने को मिलती है।
हालांकि सुनीता ने यह बात मुस्कुराते हुए कही लेकिन उनके शब्दों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतने सालों तक गोविंदा का साथ निभाने के बाद वो अगले जन्म में उनकी पत्नी नहीं उनका बेटा बनने की हकदार हैं। सुनीता का यह स्टेटमेंट सुनकर वहां मौजूद लोग सब हंस पड़े। लेकिन कई लोगों का मानना है कि इस मजाक के पीछे उनकी लाइफ के कई अनदेखे दर्द हैं।
बातचीत के दौरान सुनीता ने रिश्तों में तीसरे व्यक्ति की एंट्री पर भी अपनी ओपिनियन रखें। उन्होंने कहा कि जब तक पति-पत्नी एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं तब तक रिश्ते मजबूत बने रहते हैं। लेकिन जैसे ही रिश्ते में कोई तीसरा आ जाता है, हालात बदलने लगते हैं और कई बार चीजें सामने से कुछ और होती हैं और होती कुछ और हैं। सुनीता ने यहीं अपने आप को नहीं रोका।
उनकी बेबाक अंदाज यहीं नहीं रुका। पूरे कॉन्वर्सेशन के दौरान उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस और ऑनेस्टी के साथ अपनी बात रखी वो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है। यही वजह है कि लॉकअप 2 के प्रीमियर के बाद सबसे ज्यादा सुनीता हुजय के स्टेटमेंट की बात हो रही है।