Cli

सिया गोयल के भाई पर आई मुसीबत! मिली 10 करोड़ की नोटिस,वजह चौंका देगी।

Uncategorized

सिया के भाई साहिल को 10 करोड़ का कानूनी नोटिस मिल गया है। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल में अब कानूनी प्रतिनिधित्व करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अदालत में आरोपी सिया गोयल ने अपने वकील को लेकर अलग दावा किया है। जबकि उसके भाई साहिल गोयल के बयान के बाद वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने ₹1 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेज दिया है।

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को अदालत ने दूसरी बार 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसी सुनवाई के दौरान वड़गांव मावल कोर्ट में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर सिया गोयल का वकील कौन है? सुनवाई के दौरान सिया गोयल के अदालत में कहा गया कि मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं बल्कि विपुल दुशिंग है। वहीं एक दिन पहले ही साहिल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मेरा वकील को लेकर कुछ इश्यूज हैं। मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं है। मैंने उनको हायर नहीं किया है।

उन्होंने मुझसे कभी भी इस मामले में बात नहीं की है। मैंने इस बारे में जब उन्हें बताया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। हमने दूसरे वकील को हायर किया है। उन्होंने सिया से लॉकअप में सिग्नेचर लिया है। विपुल दुशिषिंग हमारे वकील हैं। इसको लेकर हमने कोर्ट में हलफनामा भी डाल दिया है।

इसके बाद एडवोकेट आशुतेश श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को ₹1 करोड़ के हरजाने का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया कि साहिल गोयल ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद, मानहानिकारक और भ्रामक आरोप लगाए हैं। जिससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। नोटिस में इन आरोपों को तत्काल वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में इस तरीके के आरोप दोबारा ना लगाने का लिखित आश्वासन देने की मांग की गई है।

हालांकि नोटिस में लगाए गए यह आरोप एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव के दावे हैं। साहिल गोयल की ओर से फिलहाल इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब इस कानूनी नोटिस पर साहिल गोयल क्या जवाब देते हैं? इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। उधर आशुतोष श्रीवास्तव ने क्या कहा? उनकी टीम ने कहा कि हमारी टीम सिया गोयल के पास गई थी। उन्हें हमारी कानूनी मदद की जरूरत थी। इसीलिए उन्होंने हमारे नाम पर वकालतनामे पर हस्ताक्षर किए हैं। सिया गोयल बालिग हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं।

साहिल गोयल का यह बयान गलत है क्योंकि हमने उनसे नहीं बल्कि सीधे सिया गोयल से बात की है। उन्होंने हमसे बातचीत की और मुंबई हाईकोर्ट तक हमारे पक्ष में वकालतनामा दिया है।

उस वकालतनामा पर उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं। चलिए जी सिया को बचाने के लिए भी अब वकीलों के बीच में फाइट हो रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में सिया के भाई साहिल जो है वह अब आगे क्या करेंगे यह बात देखने वाली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *