हेराफेरी 3 ऐसे पचड़े में फंसी हुई है कि फिल्म का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। इस फिल्म फ्रेंचाइज़ को फिरोज़ नाडियाडवाल प्रोड्यूस करते हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज़ हुई है। अक्षय कुमार समेत 34 एक्टर्स से सजी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।
इस फिल्म की रिलीज़ के बाद फिरोज़ नाडियाडवाला ने वैरायटी इंडिया से बात की। इस इंटरव्यू में उन्होंने हेराफेरी 3 को लेकर एक नया बम फोड़ दिया। फिरोज़ ने बताया कि इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट नहीं करेंगे। वैरायटी इंडिया के साथ हुई बातचीत में फिरोज से हेराफेरी 3 का स्टेटस पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा इस फिल्म को लेकर चीजें बिल्कुल ट्रैक पर है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
मगर प्रियदर्शन इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। जब इस बारे में प्रियदर्शन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिरोज़ नाडियाडवाला सही कह रहे हैं। वो अब हेराफेरी 3 से अलग हो चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस खबर की पुष्टि करते हुए प्रियदर्शन ने कहा फिरोज़ ने जो कहा वो सही कहा। फिलहाल मैं किसी भी तरह से हेराफेरी 3 से जुड़ा हुआ नहीं हूं। जहां तक मेरी जानकारी है, यह फिल्म कभी नहीं बनेगी क्योंकि इसको लेकर बहुत सारे लीगल पचड़े और आपसी विवाद है। ऐसे में मैं इस फिल्म से जुड़ा हूं या नहीं यह गैर जरूरी बात हो जाती है। हेराफेरी 3 को लेकर पिछले दिनों कई मसले हुए। परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी। अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया। उसके बाद रीमेक और सीक्वल राइट्स को लेकर मामला उलझ गया।
अब प्रियदर्शन ने यह फिल्म छोड़ दी है। मगर प्रोड्यूसर का कहना है कि यह फिल्म जरूर बनेगी। कब बनेगी यह देखना दिलचस्प होगा। जहां तक बात है वेलकम टू द जंगल की इसके साथ फिरोज़ नाडियाडवाला ने फैमिली यूनिवर्स की शुरुआत की है। इसके तहत वो आगे फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए फिल्में बनाएंगे। वेलकम टू द जंगल ने अपने पहले वीकेंड पर दुनिया भर से 93 करोड़45 लाख कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सोमवार को भी थिएटर में अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी श्वेतांक ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]