देश का भी सबसे ज्यादा चर्चित मामला है केतन हत्याकांड। इस मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सिया और चेतन से जो सिया का बॉयफ्रेंड है उससे लगातार पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। कल क्राइम सीन पर भी लेकर सिया और चेतन को टीम पहुंची थी। अब आज सिया ने बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है। यह खुलासा क्या है? केतन को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। चर्चाएं इस बात को लेकर भी हो रही हैं कि इस जनरेशन के बच्चों को आखिर हो क्या गया है? आखिर क्यों लड़कियां इस तरीके से अपने पतियों को मारने पर आतुर हो गई हैं? क्यों वो अपने मंगेतर की हत्या कर दे रही हैं? या अपने पार्टनर से उनकी नाराजगी ऐसी क्या है कि उनको के घाट उतार दिया जा रहा है। अब सिया ने एक बहुत बड़ा खुलासा आज कर दिया है क्योंकि लगातार पूछताछ की जा रही है।
कल सीन पर भी सिया और चेतन को लेकर टीम पहुंची थी। वहां पर भी सीन को रिकक्रिएट किया गया कि आखिर एग्जैक्टली 18 तारीख को वहां पर क्या हुआ था। सिया का कहना है कि उसने केतन को धक्का नहीं दिया था। केतन को धक्का किसने दिया?
केतन को धक्का चेतन चौधरी ने दिया जो कि सिया का बॉयफ्रेंड है। अब चेतन का कहना है कि यह सब कुछ उसने सिया के कहने पर दिया। पुलिस के मुताबिक जो अब तक की पूछताछ है अब उसमें सिया और चेतन की तरफ से जो बातें कही जा रही हैं, उससे थोड़ी तस्वीर यह साफ हो रही है कि आखिर एग्जैक्ट 18 तारीख को हुआ क्या था। तो पूछताछ में यह बातें सामने आई हैं कि 18 जून को लोढ़ किले पर सिया गोयल ने पानी पीने के बहाने या जूते का फीता बांधने के बहाने वो नीचे बैठ गई थी। जिस वक्त चेतन ने केतन को धक्का दिया उस वक्त सिया नीचे बैठ गई थी और उसने बैठने के बाद चेतन को इशारा किया कि यह एकदम सही वक्त है जब तुम केतन को धक्का दे सकते हो और उसके बाद वह वहां से हटती है। चेतन अचानक से वहां पर आता है और केतन को खाई में धक्का दे देता है।
अब पुलिस का कहना है कि चेतन गिरते वक्त कोशिश कर रहा था कि वह सिया को पकड़ ले क्योंकि सिया उस वक्त सबसे नजदीक उसके खड़ी थी और इस बात का पता केतन को नहीं था कि यह व्यक्ति जो उसके पीछे से आकर उसको धक्का दे रहा है आखिर वो है कौन और इस वक्त सिया जब वहां पर मौजूद थी तो सिया भी ऐसे ही एक्टिंग कर रही थी कि वो उस व्यक्ति को नहीं जानती है। हालांकि सिया ने तो यह पुलिस को बताया था जो पहली थ्योरी आई थी जब यह जांच इस तरफ आगे बढ़ रही थी कि यह एक हादसा है।
केतन सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिर गया। जब यह बातें सामने आई तो सिया ने यह कहानी बताई थी कि केतन सेल्फी ले रहा था उसके साथ। अचानक उसका पैर फिसलता है और वह खाई में जा गिरता है। अब जब पूछताछ हो रही है तो खुलासा यह हो रहा है कि सिया ने इशारा चेतन को किया और चेतन ने धक्का दे दिया।
तो क्या यह प्लानिंग उसी दिन की है? तो यह बात भी सामने आ रही है कि यह प्लानिंग उस दिन की नहीं है। यह प्लानिंग किस दिन की है? यह प्लानिंग है 16 से 17 के बीच में। यानी कि वारदात से ठीक एक से दो दिन पहले एक कैफे का वीडियो वायरल हुआ था सोशल मीडिया पर आपने यह वीडियो देखा भी होगा। अब यह कैफे में मिलते हैं कौन? सिया और चेतन। सिया और चेतन वहां पर बैठते हैं। लगभग 1 घंटे के आसपास वो समय बिताते हैं और लास्ट में जब वह उठते हैं तो एक दूसरे को गले लगाते हैं। जैसे कि एक दूसरे को वो ऐसा बता रहे हो कि जो भी हमने प्लान किया है उसको बहुत अच्छे तरीके से इंप्लीमेंट करना है और तभी वह अपने प्लान में सक्सेस हो पाएंगे।
तो कहा जा रहा है कि कैफे में जब दोनों मिले थे वहां पर उन्होंने मर्डर की प्लानिंग कर ली थी और सबसे चौंकाने वाली बात जो इसमें सामने आ रही है कि यह सब कुछ फाइनल राउंड में नहीं किया गया है। इसके लिए पहले से रिहर्सल की गई है। अब रिहर्सल में क्या किया गया था? कहा जा रहा है कि जहां पर केतन को लेकर सिया पहुंची थी लोग किले पर वहां पर उससे पहले चेतन के साथ वह पहुंची थी और चेतन के साथ पहुंचने के बाद उसने वहां पर रिहर्सल किया था। पुलिस अब उस जगह का पता लगा रही है कि आखिर वो एग्जैक्ट कौन सा दिन था जब यह दोनों पहुंचे थे क्योंकि यह बता नहीं रहे हैं कि कौन से दिन यह पहुंचे थे और वहां पर इन्होंने उस जगह को चुना था जहां से सिया नाटक करते हुए देखी गई थी।
यह कहानी बताते हुए देखी गई थी कि यहां पर खड़े होकर सिया और केतन सेल्फी ले रहे थे। पैर फिसलता है केतन का और वो खाई में गिरता है। उस जगह की प्लानिंग भी पहले से चेतन और सिया ने की थी। यह बात भी सामने आ रही है। अब एग्जैक्ट 18 तारीख को क्या हुआ था? यह कहानी एक बार फिर से रिपीट करते हैं। यह कहानी मैं आपको एक बार फिर से बता देती हूं। तो 18 तारीख को पुलिस के मुताबिक पुलिस का कहना यह है कि जो चेतन है सिया का बॉयफ्रेंड वो पुणे से करीब 90 कि.मी. के दूर लोगढ़ किले तक स्कूटर से पहुंचा था। उसने कार का इस्तेमाल नहीं किया। अब कार का इस्तेमाल क्यों नहीं किया कि अगर किसी भी टोल से वो गुजरता तो वो वहां पर रिकॉर्ड हो सकता था।
वो सबूत वहां पर पुलिस को मिल जाते और वो फिर वो पुख्ता सबूत हो जाते कि यह पूरी प्लानिंग के तहत किया गया है। चेतन जो जैकेट पहनकर वहां पर गया था वहां पर वापस नीचे की तरफ आने के समय वो सिर्फ काली टीशर्ट में दिखता है। जब वो लोगगढ़ किले पर जा रहा था उस वक्त उसने हुडी पहनी है। वह सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। उसमें पहचान भी कर ली गई है कि वह चेतन ही था। लेकिन जब वो उतरता है किले से नीचे तो वो काली टीशर्ट में दिखता है। इसके बाद वो स्कूटर से वापस पूरे लौट जाता है। अब सिया गोयल की बात करते हैं। उनके वकील क्या कहते हैं कि जो भी अभी पुलिस कह रही है जो यह थ्योरी पुलिस बता रही है कि सिया और चेतन ने यह बात कही है और सिया ने यह खुलासा किया है कि चेतन ने केतन को धक्का दिया था। तो यह पुलिस कस्टडी की बातें हैं। अब अदालत में अगर सिया कह देती है कि यह सब कुछ दबाव में कहलाया गया या डर की वजह से उसने कह दिया तो देखिए साहब फिर वही बात आ जाती है कि अदालत में सबूत चाहिए और वो सिया के पलटने से चेतन के पलटने से वो सबूत खत्म हो जाएंगे।
तो फिर पुलिस के लिए वही मुश्किल है कि यह सब कैसे प्रूफ करवाया जाएगा क्योंकि यह सब जो बातें अब तक सामने आ रही है वह कस्टडी की बातें हैं। पुलिस रिमांड पर लेने की जरूरत नहीं है। यह सिया के वकील का कहना है। सिया के जो वकील हैं आशुतोष श्रीवास्तव उनका कहना है कि पुलिस हिरासत में आरोपी का दिया गया जो बयान है वह अदालत में सबूत नहीं माना जाता है क्योंकि वहां पर आरोपी यह कह सकता है कि वह बहुत डरा हुआ था या पुलिस के दबाव की वजह से उसने ऐसे बयान दिए हैं। तो सबूत के तौर पर पुलिस वहां पर क्या रखेगी अदालत में यह भी देखना होगा।
यह सबसे बड़ी चुनौती है। अब आते हैं कि जो डेथ पॉइंट है वो चेतन चौधरी ने भी अपने फोन में सर्च किया है Google में क्योंकि अब तक यह बात सामने आ रही थी कि सिया ने कई दफा यह सर्च किया है कि ट्रैकिंग के दौरान किसी को कैसे खाई में धक्का दिया जा सकता है जो बिल्कुल हादसे की तरह दिखे। अब यह बात सामने आ रही है पुलिस के मुताबिक। पुलिस यह कह रही है कि पूछताछ में यह बातें कबूल की गई हैं चेतन की तरफ से कि उसने भी ऐसा सर्च किया था। उनके मोबाइल में यह डाटा मिले हैं कि देकर कैसे किसी को मारा जा सकता है। पॉइंट पर कैसे किसी को धक्का दिया जा सकता है और पुलिस को शक ना हो, कोई सबूत ना मिले।
इस तरीके की बातें दोनों ने अपने स्मार्टफोन से की हैं। अब पुलिस शनिवार को सिया गोयल के माता-पिता से 12 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। सिया का जो भाई है साहिल उससे भी लंबी पूछताछ हुई। तो सिया के भाई साहिल का कहना है कि वो जानता था कि सिया और चेतन का अफेयर है। अब यह अफेयर शुरू कहां से हुआ था? यह अफेयर 2024 में शुरू हुआ था जब चेतन और सिया का भाई साहिल दोस्त बने थे क्रिकेट खेलने के दौरान। सिया को वहीं से चेतन पसंद आया था और फिर इन दोनों की बात आगे बढ़ती है। अब 2025 में केतन का रिश्ता सिया से फिक्स होता है क्योंकि यह परिवार पहले से एक दूसरे को जानता था। बिजनेस फैमिली है तो आपस में इनके ताल्लुकात थे और जो मीडिएटर हैं वह सिया की बुआ बताई जा रही हैं जिन्होंने यह रिश्ता फिक्स कराया था। लेकिन अब हैरान करने वाली एक बात और सामने आ रही है कि सिया से मिलने के लिए अभी उसके मां-बाप तो नहीं गए लेकिन सिया को बहुत इंतजार था कि उसकी बुआ उससे मिलने के लिए आएगी लेकिन उन्होंने भी आने से मना कर दिया।
सिया से मुलाकात करने से मना कर दिया है। जब यह सारी पूछताछ साहिल से की गई तो साहिल का कहना है कि उसने अपनी बहन को कई बार मना किया था कि वह चेतन से बात ना करें। लेकिन सिया का कहना था कि केतन को वह बिल्कुल पसंद नहीं करती है। अब पसंद ना करने के पीछे क्या वजह थी? तो वजह यह थी कि वह विग लगाता था। यानी कि केतन विग लगाता था। पैचेस बालों का पैचेस वो लगाता था। जिस वजह से लुक वाइज उसको पसंद नहीं था। दूसरा कि वो हकलाता था। तीसरा कि बार-बार सिया को मिलने के लिए बुलाता था। अब जब सिया उसमें इंटरेस्ट नहीं ले रही थी, तो फिर केतन की हर बात सिया को पसंद नहीं आ रही थी। तो ये कुछ रीजंस सिया ने बताए हैं कि वो चाहती थी कि केतन से दूरी बना लें। अब केतन से दूरी बनाने के लिए एक तो बहुत सिंपल सा ये कह सकती थी कि ना मुझे पसंद नहीं है केतन ना वर्ड का इस्तेमाल करके वो केतन को छोड़ सकती थी। लेकिन सिया ने ऐसा नहीं किया।
अब कहा जा रहा है सिया ने ऐसा क्यों नहीं किया? तो सिया का कहना है कि वह प्रेशर सामाजिक प्रेशर की वजह से उसने ऐसा नहीं किया। और दूसरा कि वो नहीं चाहती थी कि यह रिश्ता टूटे और मां-बाप की बदनामी हो। तो इस वजह से सिया ने सर्च करना शुरू किया कि कैसे किसी को खाई में धक्का दिया जा सकता है।
कैसे किसी को देकर मारा जा सकता है। कैसे इसको हादसा बताया जा सकता है और वो सब कुछ कई बार वो केतन के साथ ट्राई भी कर चुकी थी। जिसमें जो फाइनल राउंड है वह 18 तारीख का था जब वह अपने प्लान में सक्सेस हो जाती है। एक बात और सामने आ रही है कि जब सिया और चेतन पहले से एक दूसरे को जानते थे 3 साल से डेट कर रहे थे तो क्या कभी ऐसा नहीं हुआ कि परिवार को शक हुआ हो। अब परिवार का कहना यह है सिया के मां-बाप का स्पेशली यह कहना है कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी।
ना ही सिया पर कोई ऐसा प्रेशर था कि अगर वह ना बोल देती तो उसके साथ कुछ हम गलत करते। चेतन से शादी के लिए हम तैयार भी हो जाते हैं। यह परिवार का कहना है। लेकिन आप जरा सोचिए कि क्या साइकोलॉजी काम करती होगी? बच्चे क्या सोचते होंगे ऐसा जिससे कि वो मां-बाप को ना कहने के बजाय वो यह बेहतर समझते हैं कि किसी की जान ले ली जाए। तो मनोवैज्ञानिक का कहना यह है जब बातचीत हो रही थी मेरी। कई ऐसे साइकोलॉजिस्ट से बातचीत हो रही थी मेरी तो उनका कहना यह है कि यह एक ऐसा हावभाव होता है, एक ऐसा प्रेशर होता है जिस वक्त में लोग आकलन करना उतना सही आकलन नहीं कर पाते हैं या उस तरीके से वह सक्षम नहीं खुद को पा पाते हैं कि सही क्या है गलत क्या है तो जो गलत है वो उनको सही लगता है और इसी वजह से उसके आगे पीछे क्या होगा यह बहुत कैलकुलेट नहीं किया जाता है और फिर जो उन्होंने सोचा है वैसा कर देते हैं। अब 20 साल की सिया थी तो कहा जा रहा है कि 20 साल में शादी करने की ऐसी क्या जरूरत मां-बाप को थी तो मां-बाप का कहना है कि वो चाहते थे कि सिया सेटल हो जाए क्योंकि सिया को पढ़ने में कोई इंटरेस्ट नहीं था। सिया 12वीं फेल थी।
केतन एमबीए किया हुआ था और वो सिर्फ भारत में बिजनेस की पढ़ाई नहीं कर रहा था। वह बाहर से भी कुछ डिग्रियां ले चुका था। एक अच्छा वेल सेटल परिवार उनको मिल गया था और उनको लगा कि सिया के लिए यह परिवार बहुत बेहतर होगा और सिया सेटल हो जाएगी। िया अपना केक और बेकरी का काम भी करती थी जो कि वह घर से ही चलाती थी। अब कहा जा रहा है कि क्या परिवार पर यह प्रेशर था क्या? परिवार यह सचमुच चाह रहा था कि बिजनेस फैमिली है। अच्छा खासा केतन का बिजनेस था। तो एक यह रिलेशन सिर्फ रिश्तों का ना हो बल्कि बिजनेस के प्रोस्पेक्टिव से भी आप देखें तो यह बहुत बेहतर उनके लिए भी होता क्योंकि सियाक के घर का भी अपना बिजनेस था।
ड्राई फ्रूट मसाले का बिजनेस सिया के पिता का था तो यह भी एक प्रेशर हो सकता है। फिलहाल यह बातें सामने आ रही हैं कि सिया ने यह तो एक्सेप्ट कर लिया है कि उसने धक्का दिया है और चेतन ने यह एक्सेप्ट कर लिया है कि धक्का उसने दिया लेकिन यह सब कुछ सिया के कहने पर किया गया है। यानी कि मास्टरमाइंड फाइनली सिया ही निकलती है। लेकिन क्या यह सब कुछ अदालत में प्रूफ हो पाएगा? इस पर इंतजार करना होगा और देखना होगा क्योंकि सिया के जो वकील हैं वह बहुत कॉन्फिडेंट हैं कि अदालत में यह सब कुछ प्रूफ नहीं हो पाएगा। जैसा कि आपने सोनम के केस में पहले भी देख लिया है। सोनम अभी जमानत पर बाहर है।
राजा रघुवंशी की हत्या कर दी जाती है और सोनम सबूतों के अभाव में जमानत पर बाहर इस वक्त है। तो कहा जा रहा है कि यह जो आजकल के बच्चे हैं जो 20 से 27 28 साल के बीच में हैं। वह ऐसा प्लान जानबूझकर कर रहे हैं ताकि वह पकड़े ना जाएं। उनको सबूतों के आधार पर अह कल्पिट ना बता दिया जाए। तो वह ऐसे ट्रिक और प्रैक्टिस कर ले रहे हैं पहले से और शायद यही बात है कि सिया के केस में भी यही बात कही जा रही है कि कस्टडी में सिया चाहे कुछ भी कह दे अदालत में अगर यह सब कुछ प्रूफ नहीं होता है तो सिया फिर से बाहर निकल जाएगी। आपको क्या लगता है