Cli

दुबई में बर्थडे मनाते-मनाते कैसे हॉस्पिटल पहुंचीं जैस्मिन भसीन? अली गोनी ने बयां किया दर्द

Uncategorized

दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती हुई जैस्मिन भसीन। बदला एक्ट्रेस का स्पेशल दिन। हाथ में कैनुला, चेहरे पर दिखा दर्द। बर्थडे पर हॉस्पिटल से सामने आई तस्वीरों ने दिया झटका। घबराए फैंस पूछ रहे हॉस्पिटलाइज होने की वजह। जी हां, 28 जून को 36 साल की हुई टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने बर्थडे को खास और यादगार बनाने के लिए बॉयफ्रेंड [संगीत] अली गोनी और कुछ दोस्तों के साथ दुबई पहुंची थी।

यही नहीं, अली ने अपनी लेडी लव जैस्मिन के 36 बर्थडे के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन की पूरी तैयारी भी कर रखी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बर्थडे की ग्रैंड पार्टी शुरू होने से पहले ही टीवी एक्ट्रेस की खुशियों को ऐसी बुरी नजर लगी कि यह खास दिन एक झटके में दर्द में तब्दील हो गया। जैस्मिन के 36 बर्थडे को जहां हंसी, जश्न और यादगार लम्हों से भरा होना चाहिए था। वहीं इस खास दिन की यादें जैस्मिन के लिए सिर्फ और सिर्फ दर्द और मुश्किलों की कहानी बन गई है। बता दें कि 28 जून को जन्मदिन की पार्टी करने से पहले ही अचानक जैस्मिन की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि बिना देरी किए जैस्मिन को दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

जी हां, अचानक बिगड़ी तबीयत ने ना सिर्फ पूरे प्लान पर पानी फेर दिया, बल्कि जो एक हॉलिडे ट्रिप होने वाला था, उसे एक झटके में हॉस्पिटल स्टे में भी बदल दिया। गौर करने वाली बात है कि अली ने खुद जैस्मिन भसीन की बिगड़ी हालत की तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ ही दुखद खबर भी शेयर की। बता दें कि अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल Instagram के स्टोरी सेशन में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर लोगों के साथ जैस्मिन की बिगड़ी तबीयत का अपडेट देते हुए लिखा कि हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन की खूबसूरत यादें बनाने की जगह आज हम अस्पताल के कमरे में तुम्हें इस हालत में देखकर इस पूरे सफर का सबसे मुश्किल पल यही रहा। तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं हर जश्न छोड़ सकता हूं।

अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे, अच्छी सेहत दे, ढेर सारा प्यार और कामयाबी दे। जल्दी ठीक हो जाओ। आज मेरे दिल से बस यही जन्मदिन की दुआ निकल रही है। तो सुना आपने किस तरह से भारी दिल के साथ अली ने अपनी लेडी लव के दर्द में होने का अपडेट लोगों के साथ शेयर किया। वेल इंस्टा स्टोरी के साथ-साथ अली ने हॉस्पिटल से जैस्मिन की कई तस्वीरें भी शेयर की है। आप देख सकते हैं कि बर्थडे गर्ल जैस्मिन खुशियां मनाने की जगह इन तस्वीरों में बेहद उदास और दर्द में नजर आ रही है। हाथ में कैनुला और चेहरे पर दर्द देख पास भी परेशान हो उठे है। यही नहीं तस्वीरों को भी शेयर करते हुए आगे अली ने कैप्शन में बिगड़ी हालत की वजह का जिक्र भी किया। साथ ही साथ बताया कि सीरियस इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल [संगीत] में भर्ती कराना पड़ा।

पिछले कुछ दिन हमारे लिए बेहद मुश्किल और भावुक रहे हैं। अगर मैं आपके मैसेज का जवाब नहीं दे पाया या आपकी कॉल नहीं उठा सका तो उसके लिए माफी चाहता हूं। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान सिर्फ उनके साथ रहने पर है। उन्हें अच्छे से अच्छी मेडिकल देखभाल मिल रही है और अब उनकी तबीयत भी धीरे-धीरे सुधर रही है। आप सभी से बस यही गुजारिश है कि उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें। इंशा अल्लाह वह बहुत जल्द फिर से मुस्कुराती हुई आप सभी के बीच होगी। बहरहाल अब फैंस भी एक्ट्रेस की स्पीडी रिकवरी की प्रेयर कर रहे हैं। वेल देखना होगा कि कब तक जैस्मिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होती है और कब तक फैंस के साथ अपडेट शेयर करती है। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *