Cli

पिता की मौ!त के 6 दिन बाद एक्ट्रेस ने की पार्टी, क्यों मनाया जश्न? चौंका देगी वजह

Uncategorized

पिता की के छ दिन बाद घर में हुई पार्टी। मातम के बीच एक्ट्रेस ने क्यों मनाया जश्न? एक्ट्रेस बेटी की हरकत देख चौंक गई मां। आखिर दुख के बीच बेटी ने क्यों सेलिब्रेट किया बर्थडे पार्टी? सच्चाई सुन हैरान रह गए फैंस। जी हां, सुनने में यह बात जितनी चौंकाने वाली लगती है, उतनी ही हैरान करने वाली भी है।

क्योंकि यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं जिन्होंने अपने पिता के निधन के महज 6 दिन बाद ही जश्न मनाया था। अब यह सुनकर किसी को भी हैरानी होना लाजमी है क्योंकि जिस घर में मातम का माहौल हो वहां पार्टी कैसे हो सकती है।

लेकिन इस पूरे किस्से के पीछे की सच्चाई बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो दरअसल आज प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बर्थडे है। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपनी मां के लिए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Instagram स्टोरी के जरिए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा कि टू द क्वीन हैप्पी बर्थडे ऑलवेज लीडिंग द वे। सोशल मीडिया पर फैंस भी मधु चोपड़ा को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया था। लेकिन अब मां के जन्मदिन के इस पर सालों पुराना एक ऐसा किस्सा फिर से चर्चा में आ गया है जिसे सुनकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं। यह वही किस्सा है जब प्रियंका ने अपने पिता के निधन के सिर्फ छ दिन बाद अपनी मां की बर्थडे पार्टी धूमधाम से मनाई थी।

इस बात का खुलासा खुद मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में किया था। आपको बता दें प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून 2013 को हुआ था। वहीं उनकी मां का जन्मदिन 16 जून को आता है। उस साल मधु चोपड़ा 60 साल की हो रही थी और परिवार पहले से ही जन्मदिन की तैयारियां कर चुका था। पिता के निधन के बाद पूरे घर में शोक का माहौल था।

लेकिन प्रियंका ने सबको हैरान करते हुए फैसला किया कि जन्मदिन मनाया जाएगा। मधु चोपड़ा के मुताबिक प्रियंका का मानना था कि उनके पिता भी यही सोचते थे। इसीलिए उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों से रुकने की गुजारिश की और जन्मदिन की पार्टी कैंसिल नहीं होने दी। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपनी मां के लिए एक खास सरप्राइज भी प्लान किया था क्योंकि मधु चोपड़ा ने बताया था कि वह एक्टर जॉन अब्राहम की बड़ी फैन है।

ऐसे में प्रियंका ने जॉन अब्राहम से आधी रात को पार्टी में आने की रिक्वेस्ट की थी और जॉन भी खास अंदाज में पार्टी में पहुंचे थे। हालांकि उस वक्त परिवार के कुछ लोग हैरान भी थे कि पति के निधन के कुछ ही दिन बाद ही पार्टी कैसे हो सकती है। लेकिन मधु चोपड़ा ने बताया था।

कि प्रियंका अपने पापा की इच्छा का सम्मान कर रही थी। वह दुख में डूबने के बजाय अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती थी। यही वजह है कि सालों बाद भी प्रियंका चोपड़ा का यह फैसला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। क्योंकि उस दिन उन्होंने सिर्फ बर्थडे नहीं मनाया था बल्कि अपने पिता की यादों को रिस्पेक्ट देते हुए पूरी फैमिली को संभालने की कोशिश भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *