Cli

जब शादी के दिन श्रीराम नेने के सामने खुला था माधुरी का बड़ा राज़, अमिताभ ना आते तो…

Uncategorized

माधुरी दीक्षित और श्रीराम की जोड़ी बॉलीवुड में काफी चर्च रही है। इतना ही नहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि माधुरी इस शादी से ऊब गई है।

हालांकि अब हम आपको माधुरी दीक्षित का एक ऐसी सच बताने जा रहे हैं जो कि उनकी शादी वाले दिन खुला था।खुद माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि डॉ. नेने को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे भारत की इतनी बड़ी फिल्म स्टार हैं. उन्हें लगा वो बस एक अच्छी, संस्कारी भारतीय लड़की हैं. यही बात माधुरी को भी छू गई. उन्हें अच्छा लगा कि कोई उन्हें उनके नाम या शोहरत से नहीं, बल्कि इंसान के रूप में पसंद कर रहा है.

17 अक्टूबर 1999 को दोनों ने अमेरिका में बेहद सादगी से, सिर्फ परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली. इस शादी की खबर जब भारत पहुंची तो बॉलीवुड तक हैरान रह गया. बाद में जब ग्रैंड रिसेप्शन हुआ और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, तब जाकर डॉ. नेने को असली तस्वीर समझ आई.

कहा जाता है कि रिसेप्शन में आए सितारों में से वे सिर्फ अमिताभ बच्चन को पहचान पाए. वहीं से उन्हें एहसास हुआ कि उनकी पत्नी कोई आम महिला नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार हैं. उस दिन उनके सामने जो ‘राज’ खुला, उसने उन्हें भी हैरान कर दिया कि जिस लड़की से उन्होंने सादगी देखकर प्यार किया, वो करोड़ों दिलों की धड़कन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *