पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की लव स्टोरी तो आपने खूब सुनी होगी लेकिन इस वक्त बिहार में एक ऐसी प्रेम कहानी सुर्खियां बटोर रही है जिसके आगे सीमा हैदर को भी आप भूल जाएंगे।
एक महिला जिसकी उम्र 40 साल है और जो पांच बच्चों की मां है उसे एक रॉन्ग नंबर से ऐसा प्यार हुआ कि वह सब कुछ छोड़कर जमुई के 19 साल के एक लड़के के साथ फरार हो गई और कोलकाता के मंदिर में शादी रचाई अपनी मर्जी से शादी किए हैं हम लोगों को परेशान नहीं किया जाए ना हमारे ससुराल वालों को।
हम लोग जहां भी हैं अच्छे से हैं। इस कहानी में ट्विस्ट यही खत्म नहीं होता। इस महिला की जिंदगी में प्यार और धर्म परिवर्तन का खेल पहले भी हो चुका है। करीब 10 साल पहले इस महिला का नाम बिंदु देवी हुआ करता था। तब उसे पूर्णिया के मोहम्मद मनन आलम से प्यार हुआ। मनन के लिए बिंदु ने अपना हिंदू धर्म छोड़ दिया। इस्लाम अपनाया और बन गई सीमा परवी।
दोनों के पांच बच्चे हुए। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। करीब 2 साल पहले सीमा परवीन के फोन पर जमुई के 19 साल के महावीर ठाकुर का एक मिस कॉल या यूं कहें रॉन्ग नंबर आया। बातों का सिलसिला शुरू हुआ जो धीरे-धीरे इश्क में बदल गया।
प्यार परवान चढ़ा तो 40 साल की सीमा अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर 21 साल छोटे महावीर के साथ कोलकाता भाग गई और वहां एक मंदिर में शादी कर ली। अब उसने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने और अपने नए पति के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है। बिंदु तो सीमा प्रवीण कौन है? हां वो हमारा ही नाम वो लोग रखा था लोग। जो शादी के लेके गया था। ये इनसे मुलाकात कैसे हुई थी?
रॉन्ग नंबर से। रॉन्ग नंबर मतलब क्या हुआ था बताइए? फोन आया था तो दोनों आदमी बात करने लगे। हां। फिर बात करते-करते हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाए। तो हम दोनों शादी कर लिए। अच्छा उसके बाद उसके बाद हम लोग तमा खा रहे थे तो हमारा साससुर गया लोग बुला के लेके आया लोग हम लोग को। हम लोग अपना साससुर के साथ आए और बस यही है।
महिला से जब ये पूछा गया कि पहले पति से उसके कितने बच्चे हैं? तो उसने पांच की जगह दो ही बताए। तो बच्चे कहां है? हम बच्चा हमारा नहीं उसी के पास है। कितने बच्चे हैं? कितने बच्चे हैं? दो है। पांच बच्चे बताए जा रहे हैं। नहीं आप क्या चाहती हैं यहां आने? हम इनके साथ रहेंगे। जबकि महावीर का कहना है कि महिला ने पहले बताया था कि उसके कोई बच्चे नहीं है। लेकिन पति का कहना है कि पांच बच्चे हैं।
रोल नंबर से बात हुए थे। रोल नंबर मतलब रोल नंबर से बात हुए थे। कैसे रहा रोल नंबर? मतलब कैसे रहा? कैसा? मैं अपना दोस्त के पास लगा रहे थे फोन। हां। इसके पास लग गया था। हां। तो फिर इसके पास लगा था। फिर यह किया कभी हम किए तो इसी तरह में बात करते चले गए। फिर मिलने के लिए बुलाया था। तो मिलने के लिए बुलाया था। सो ये बोला था कि मेरा शादी हो चुका है। सो तत्काल हुआ तो फिर उसे छोड़ दिया हूं। और ना तो हम पूछे थे बाल बच्चा है तो ये बोला था नहीं। बाल बच्चे हैं इनके पास? नहीं बताया था नहीं।
इनके है कि नहीं? नहीं है। इनके बताया था नहीं। अभी इसका हस्बैंड बता रहा है कि पांच बच्चे हैं। अब क्या चाहते हैं? आप क्या चाहते हैं? दूसरी तरफ दिल्ली में रहकर काम करने वाले पहले पति मनन आलम ने फोन पर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। मनन का कहना है कि सीमा का आचरण शुरू से ही खराब था। उसके अवैध संबंध थे।
अब जब वह भाग गई है तो उन्हें उससे कोई लेना देना नहीं है। फिलहाल पुलिस के सामने दोनों प्रेमियों ने एक साथ रहने की कसम खाई है। लेकिन पांच बच्चों की मां 19 साल का लड़का धर्म परिवर्तन और फिर घर वापसी की इस उलझी हुई प्रेम कहानी ने पूरे बिहार को हैरत में डाल दिया है।