Cli

रातोंरात अरबपति बना प्लंबर बैंक में आए 294 करोड रुपये।

Uncategorized

एक झटके में प्लंबर बना अरबपति खाते में आए अरबों रुपए। स्क्रीन पर ₹54 करोड़ देखकर होश उड़ गए। क्या यह कोई सपना है या कोई बहुत बड़ी गड़बड़ी? पुलिस ने प्लंबर [संगीत] को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया है। नमस्कार, मेरा नाम है अंशुल शर्मा और आप देख रहे हैं दैनिक। क्या आपने कभी सोचा है कि आप रात को सोएं और सुबह उठकर अचानक अरबपति बन जाए।

कुछ ऐसा ही हुआ है कि बिहार के गया जिले के बोधगया में जहां एक साधारण प्लंबर की किस्मत कुछ घंटे के लिए ऐसी चमकी कि हर कोई दंग रह गया। उसके बैंक खाते में अचानक इतने पैसे आ गए कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई। बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव में रहने वाले विकास रविदास पेशे से साधारण इलेक्ट्रिकल और प्लंबर मिस्त्री हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

गुरुवार की रात को विकास ने हमेशा की तरह अपने मोबाइल फोन में Jio Finance ऐप खोला। अपने उसने अपने Jio Finance पेमेंट खाते का बैलेंस चेक किया। स्क्रीन पर जो नंबर दिखा उसे देखकर विकास पूरी तरह स्तब्ध रह गया। उसके खाते में पूरे ₹54 करोड़ यानी ₹54 करोड़ 80 लाख दिखाई दे रहे थे। विकास रविदास को पहले तो लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है। उसने अलग-अलग तरीकों से कई बार अपना बैलेंस चेक किया लेकिन हर बार स्क्रीन पर वही अरबों रुपए की राशि दिखाई दी। विकास ने इस पर बात करते हुए बताया कि उसके खाते में अब तक अधिकतम 6 से 7 लाख तक ही का ही लेनदेन हुआ है।

ऐसे में अचानक सैकड़ों करोड़ रुपयों की राशि दिखाना उसके लिए किसी सपने जैसा था। विकास ने समझदारी दिखाते हुए संभावित कानूनी और बैंकिंग जटिलताओं को देखते हुए खाते से कोई भी राशि निकालने का प्रयास नहीं किया। जैसे यह खबर बाहर आई वैसे ही यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। विकास के खाते में अरबों रुपए का बैलेंस दिखने की खबर से पूरे जिले में यह कौतहल और चर्चा का विषय बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही विकास के घर पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक हर कोई इसी अनोखी घटना की चर्चा कर रहा है। कोई इसे केवल एक तकनीकी खामी बता रहा है तो कोई इसके पीछे किसी बड़ी वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जता रहा है।

मामले को बढ़ता देख और इसकी गंभीरता को समझते हुए थाना गया के पुलिस तुरंत एक्शन में आई। थाना के एसडीपीओ से थाना अध्यक्ष एआर दानिश ने बताया कि इस पूरी घटना की सूचना मुख्यालय को दे दी गई है। उन्होंने यह साफ किया है कि Jio पेमेंट्स बैंक पूरी तरह से ऑनलाइन पे प्लेटफार्म पर संचालित [संगीत] होता है। इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और इसकी हर पहलू से बहुत बारीकी से जांच की जा रही है। इस पूरे [संगीत] मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने विकास रविदास को पूछताछ के लिए साइबर थाना बुलाया। एसडीपीओ एआर दानिश ने बताया कि पुलिस टीम अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खाते में दिखाई दे रही इतनी बड़ी राशि का असली स्रोत क्या है।

पुलिस यह जांच कर रही है कि कोई तकनीकी त्रुटि है या फिर किसीअन्य कारण से ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले की असली अह वास्तविकता सबके सामने आ सकेगी।

एक साधारण मिस्त्री के खाते में ₹24 करोड़ आना और फिर पुलिस का इस मामले में शामिल होना वाकई बड़ी बात है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *