नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। अमिताभ बच्चन ने कभी रेखा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक बार रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते पर बड़ा खुलासा करते हुए सभी को चौंका दिया था। दोस्तों, वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।
तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन यह दोनों नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सम्मान के साथ लिए जाते हैं। दोनों ने अपने लंबे और सफल करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी और हर किसी का दिल जीता। रेखा और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया और इसी बीच दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब आई।
उनके रिश्ते पर तरह-तरह की बातें होती रही हैं। हालांकि एक बार खुद रेखा ने यह खुलासा किया था कि आखिर उनका अमिताभ बच्चन के साथ रिश्ता कैसा था। रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। 70 के दशक में दोनों ने अपने रिश्ते से खूब सुर्खियां बटोरी थी। आज दशकों बाद भी उनके रिश्ते को लेकर खूब बातें होती हैं। अमिताभ बच्चन ने कभी खुलकर रेखा के साथ अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा था। लेकिन रेखा ने एक्ट्रेस सिममी ग्रेवाल के शो पर खुलासा किया था कि वह अमिताभ से प्यार करती हैं। लेकिन दोनों कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे। रेखा से सिममी ने सवाल किया था कि कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद आपको कभी यह महसूस हुआ कि आपको अमिताभ बच्चन से प्यार हो गया है?
इसके जवाब में रेखा ने बेबाक राय रखते हुए कहा था बिल्कुल। मैं कभी किसी ऐसे बच्चे, आदमी या औरत से नहीं मिली जो उनसे प्यार ना करता हो। मुझे समझ नहीं आता कि सिर्फ मेरे लिए ही क्यों अलग नजरिया है। मैं इस बात को कैसे ना मानूं कि मैं उनसे प्यार नहीं करती। करती हूं। दुनिया भर के प्यार में थोड़ा और जोर लीजिए। मैं उतना प्यार उनसे करती हूं। रेखा ने आगे कुछ ऐसा कहा था
जिससे हर अफवाह पर विराम लग गया था। उन्होंने कहा मेरा कभी उनके साथ कोई पर्सनल रिलेशनशिप नहीं रहा और यही सच है। रेखा के मुताबिक उनकी अमिताभ बच्चन के संग नजदीकियां या अफेयर की खबरें बेबुनियाद थी। रेखा और अमिताभ बच्चन ने दो अनजाने आलाप मुकद्दर का सिकंदर सुहाग अपना पराया जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी। साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी। इसमें जया बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।