बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर पहलाज निहलानी का आज निधन हो गया है।बॉलीवुड में मातम छाया है ऐसे में आज उनके कुछ ऐसे बयान के बारे में बात करते है जो उन्होंने दिव्या भारती को लेकर दिया था।
उन्होंने कहा,था ‘जतिन उन्हें मेरे पास लाए थे। जब वह पहली बार आईं, तो उनकी तस्वीरें काफी मोटी थीं, क्योंकि मैं हमेशा तस्वीरों के जरिए ही उनका आकलन करता हूं, व्यक्तिगत रूप से नहीं। इसलिए मुझे उनकी तस्वीरें पसंद नहीं आईं।’
बाद में उन्होंने शोला और शबनम’ के सेट पर बिताए अपने समय को याद करते हुए दिव्या भारती के घायल होने का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था, ‘वह काम करती रहीं, उनके पैर में एक कील चुभ गई थी। रात के 3 बजे थे और सुबह 6 बजे तक वह एक गाने की शूटिंग के लिए तैयार थीं। मैंने उन्हें बताया कि शूटिंग रद्द कर दी गई है।’
दिव्या कितनी समर्पित थीं, यह समझाने के लिए निहलानी ने अपने और अपनी पत्नी से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली घटना शेयर की। उन्होंने कहा, ‘सुबह की शूटिंग रद्द होने के कारण मैं सो रहा था, फिर भी वह मेरे कमरे में आईं, हाउसकीपिंग से दरवाजा खुलवाया और मेरी छाती पर बैठकर बोलीं, ‘उठो!’ मेरी पत्नी ने पूछा, ‘यह लड़की कौन है?’ मैं और मेरी पत्नी दोनों सो रहे थे और वह आकर मेरे पेट पर बैठ गईं।’