Cli

आखिर निकर बनियान में मंदिर क्यों पहुंचे वरुण धवन?तस्वीर ने मचाया हड़कंप!

Uncategorized

निककर बनियान में मंदिर पहुंचे वरुण धवन। एक्टर की हरकत पर मचा बवाल। कपड़ों की चॉइस से दंग रह गए लोग। तस्वीरें हो रही जमकर वायरल। सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़। सुना रहे जमकर खरी-खोटी। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच वरुण एक ऐसी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं जिसकी चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर हो रही है।

दरअसल मंदिर में जो कपड़े उन्होंने पहने उसे लेकर लोग खासे नाराज नजर आ रहे हैं। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। हाल ही में वरुण धवन को मंदिर जाते हुए देखा गया। दर्शन के बाद जब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई, तो लोगों का ध्यान उनके कपड़ों पर चला गया। जैसा कि आप देख सकते हैं वरुण, बनियान और शॉट्स पहने हुए नजर आ रहे हैं। माथे पर टीका लगा हुआ है और वह जल्दी-जल्दी मंदिर से बाहर निकलते दिखाई दिए। लेकिन उनके स्कैजुअल लुक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

तस्वीरें वायरल होते ही कई यूज़र्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों का कहना था कि धार्मिक और पवित्र स्थानों पर जाते समय कपड़ों का ध्यान रखना चाहिए। तस्वीरें देखकर एक यूजर ने कहा, “यह क्या पहनकर मंदिर आ गए?” लगता है बीच पर जाने की तैयारी में थे। एक और यूजर ने कहा, मंदिर में हेल लिखी टीशर्ट और शॉर्ट्स पहनकर पहुंच गए।

एक दूसरे ने लिखा, भाई, मंदिर है। पूरे और ढंग के कपड़े पहनकर आना चाहिए। यह क्या तरीका है? मंदिर है। कोई बीच तो नहीं है। हालांकि दूसरी तरफ कई लोग वरुण के बचाव में भी उतरे हैं। उनका कहना था कि भगवान के दरबार में इंसान की श्रद्धा मायने रखती है ना कि कपड़े। लेकिन आपको बता दें कि वरुण धवन की मुश्किलें सिर्फ यहीं तक लिमिटेड नहीं है।

उनकी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है। रिलीज से पहले एक बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मेकर वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट और टिप्स इंडस्ट्रीज के बीच फिल्म में कुछ फेमस गानों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला 1999 की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर वन के मशहूर गाने चुनरी चुनरी और इश्क सोना है से जुड़ा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पूजा एंटरटेनमेंट ने इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है और भारी-भरकम हरजाने की मांग की है। आरोप है कि फिल्म और उसके प्रमोशनल कंटेंट में इन गानों का इस्तेमाल बिना राइट्स के किया गया है।

इतना ही नहीं इन गानों को फिल्म और प्रमोशन से हटाने की मांग भी की गई है। यानी एक तरफ वरुण धवन की मंदिर वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो दूसरी तरफ उनकी फिल्म कानूनी पचड़े में भी फंसती नजर आ रही है। इसके बावजूद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और इन विवादों का इसके प्रदर्शन पर कितना असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *