हिंदी सिनेमा ने केवल अच्छे गाने ही नहीं लेकिन बहुत अच्छे भजन भी लोगों को दिए हैं जो कि लोग आज तक सुनते आ रहे हैं। हिंदी सिनेमा की बहुत सारे ऐसे भजन है जो कि सालों पुराने होने के बाद भी यूट्यूब या किसी और सोशल मीडिया पर रोजाना सोने जाते हैं लेकिन उनके पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं।
आज हम एक ऐसे ही भजन के बारे में बात करने वाले हैं जिसको एक हिंदू ने नहीं लेकिन चार मुस्लिम लोगों ने मिलकर बनाया और वह भजन आज यूट्यूब पर ट्रेंड में चल रहा है।
बात कर रहे हैं साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ के पॉपुलर गाने ‘राधा कैसे न जले की। इस गाने को आमिर खान, ए आर रहमान, जावेद अख्तर और सरोज खान ने मिलकर इसे इतना फेमस कर दिया कि जब ये बजता है तो पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। एक्टिंग, बोल, डांस से लेकर म्यूजिक तक में सभी चीजों को मुस्लिम कलाकारों ने तैयार किया था। इस गाने को यू्ट्यूब पर 195 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। गाने के बोल इतने पवित्र और खूबसूरत हैं कि सुनते ही आपकी आंखों के सामने राधा-कृष्ण की वैसी ही छवि घूमने लगती है। इस गाने में सरोज खान ने कोरियोग्राफी की थी। आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने बेहद कमाल के स्टेप्स किए थे और लोगों ने इंडियन और क्लासिकल डांस का ऐसा फ्यूजन पहले कभी नहीं देखा था।