Cli

‘मातृभूमि’ के लिए सलमान ने वो कर दिया, जो 35 साल में नहीं हुआ !

Uncategorized

सलमान खान स्टारर मातृभूमि पिछले कुछ समय से गायब सी हो गई थी। [संगीत] फैंस भी इसका इंतजार करते-करते थकने लगे। मगर अब ना केवल इसका गाना [संगीत] बल्कि पहला रिवु भी आ गया है। यह रिव्यु वेटरन फिल्म मेकर सुभाष घई ने दिया। उन्होंने कबीर खान और डेविड धवन समेत [संगीत] इंडस्ट्री के कुछ नामी गिरामी डायरेक्टर्स के साथ यह मूवी देखी।

साथ ही इसे मस्ट वॉच फिल्म [संगीत] भी बताया। सलमान ने पिछले दिनों मातृभूमि के लिए कुछ ऐसा किया जो उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं किया था। उन्होंने अपने कुछ सबसे पसंदीदा डायरेक्टर्स [संगीत] के लिए 28 मई को इस मूवी की फीडबैक स्क्रीनिंग रखी। वो चाहते थे कि सभी फिल्म मेकर्स मातृभूमि का रफ कट देखें और उस पर अपना ओपिनियन भी दें।

ऐसा इसलिए ताकि मेकर्स को फिल्म का फाइनल कट तैयार करने में मदद मिल जाए। इस स्क्रीनिंग में कबीर खान, सूरज बटात्या, सुभाष घई और डेविड धवन मौजूद थे। इन चारों के साथ सलमान पहले भी काम करते रहे हैं। उनके अलावा दंगल और हैदर जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर, फिल्म की लीड एक्ट्रेस चिद्रांगदा सिंह, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया भी वहां मौजूद थे। रितेश देशमुख जिनके साथ सलमान ने पिछले दिनों राजा शिवाजी की उन्हें भी इस खास स्क्रीनिंग में शामिल किया गया था।

स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद सुभाष घई ने Instagram पर एक फोटो डाला। उसमें उन्होंने एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा मेरे फेवरेट डायरेक्टर्स को आज फूड स्क्वायर में साथ देखकर [संगीत] बहुत अच्छा लगा। हम वहां अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि का रफ कट देखने गए थे। उसमें सलमान खान और चिद्रांगा सिंह काम कर रहे हैं। यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की दिल छूने वाली कहानी पर आधारित है। [संगीत] इसमें देश और परिवार के प्रति उन सैनिकों के जज्बात को शांति और सम्मान के थीम पर दिखाया गया है। हमें इनवाइट करने के लिए थैंक यू सलमान। हम आपको इस पॉजिटिव मूवी मातृभूमि की ग्रैंड सक्सेस के लिए शुभकामनाएं [संगीत] देते हैं। इसी पोस्ट को एक्स पर डालते हुए सुभाष घई ने मातृभूमि को अ मस्ट वॉच फिल्म बताया।

उनके पोस्ट को डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने भी रिशेयर किया। जहां तक फिल्म की बात है कुछ समय पहले सलमान ने 200 बैकग्राउंड आर्टिस्ट के साथ इसका एक डांस सीक्वेंस शूट किया। ईद उल अधा पर मेकर्स ने मैं हूं [संगीत] ना गाने का रिप्राइज वर्जन भी रिलीज़ किया। हालांकि इन सबके बावजूद मातृभूमि [संगीत] सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी इसे लेकर कोई अपडेट नहीं दी गई। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *