अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट। पेट की समस्या से जूझ रहे शहंशाह। देर रात सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा। हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों के बीच किया ट्वीट। चिंता में आ गए फैंस बच्चन साहब की देखभाल में लगा पूरा परिवार।
83 साल के अमिताभ बच्चन पिछले 4 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस के होश उड़ गए। वह चिंता में आ गए और उनकी सलामती की दुआएं करने लगे। जानकारी के लिए बता दें अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल जरूर गए थे लेकिन एडमिट नहीं हुए थे। इसी बीच अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने भी लोगों को और भी ज्यादा कंफ्यूज कर दिया।
जहां एक तरफ उनकी हेल्थ को लेकर अफवाहओं का बाजार गरमाया हुआ था। वहीं दूसरी तरफ बिग भी लगातार एक्स पर पोस्ट कर रहे थे। फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिली कि अगर वह पोस्ट कर रहे हैं तो शायद सब कुछ ठीक होगा। लेकिन फिर आया वो पोस्ट जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। 20 मई की रात करीब 12:03 पर अमिताभ बच्चन ने एक्स पर सिर्फ दो शब्द लिखे। बिलोरी बडुंबा। बस फिर क्या था? मिनटों में यह पोस्ट वायरल हो गया। किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर बिग बी कहना क्या चाहते हैं।
लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपने-अपने हिसाब से इसका मतलब निकालना शुरू कर दिया। दरअसल पाइलोरी एक इंफेक्शन होता है जिसे आम भाषा में लोग पिलोरी भी कहते हैं। इस बीमारी में पेट दर्द, इनडाइजेशन और पेट के ऊपरी हिस्से में तकलीफ जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद अमिताभ बच्चन ने इशारोंइशारों में अपनी हेल्थ प्रॉब्लम बताई है। कमेंट सेक्शन में फैंस की चिंता साफ नजर आई।
एक यूजर लिखते हैं, सेहत बनी रहे सर आपकी हमेशा। एक और यूजर ने कहा, उम्मीद है कि आपको पेट में पाइलोरी की समस्या नहीं है। वहीं कुछ लोग अमिताभ बच्चन से नाराज भी नजर आए। उनका कहना था कि बिग बी की तबीयत को लेकर पहले ही लोग बेहद परेशान हैं और ऐसे में कंफ्यूजिंग पोस्ट करके वह फैंस को और भी ज्यादा चिंता में डाल रहे हैं।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चर्चा हुई हो। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया था कि उन्हें रात में ठीक से नींद नहीं आती। बिग बी ने लिखा था लगातार काम करने की वजह से उनका स्लीप साइकिल बिगड़ गया है।
उन्होंने यहां तक कहा कि मेडिकल साइंस कम से कम 7 घंटे की नींद लेने की सलाह देता है। लेकिन उनके लिए काम नींद से ज्यादा जरूरी हो गया है। 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन जिस तरह लगातार शूटिंग ब्रांड्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं वो फैंस को और भी हैरान और परेशान कर देता है। यही वजह है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी छोटी सी खबर भी इंटरनेट पर बड़ा मुद्दा बन जाती है।
दरअसल हाल ही में खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन 16 मई से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बन गया जैसे मामला बेहद गंभीर हो। लेकिन यह सभी खबरें झूठी निकली। अमिताभ बच्चन बिल्कुल ठीक हैं और वह अपने घर पर ही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2