Cli

ऐसे 100 खत्म कर… सुबह 3 बजे सलमान ने पपाराजी क्यों दी चेतावनी?

Uncategorized

सलमान खान कितने गुस्सैल और गरम है यह तो हम सब जानते हैं। आई दिन इनकी गुस्से का कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है हाल ही में एक ऐसी खबर फिर सामने आई है जहां पर सलमान खान ने पपाराजी चेतावनी दी है। वह भी रात के 3:00 बजे।

क्या है पूरा मसला चलिए जानते हैं।मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर फोटोग्राफरों पर गुस्सा करने और उन्हें खरी-खोटी सुनाने के बाद, सुपरस्टार सलमान खान ने अब सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अस्पतालों के बाहर पैपराजी के व्यवहार पर सवाल उठाया है। सुपरस्टार ने तड़के 3 बजे इंस्टाग्राम पर कई सेल्फी पोस्ट कीं और साथ ही उन फोटोग्राफरों के लिए गुस्से भरे मैसेज भी लिखे, जो अस्पताल तक उनका पीछा करते रहे और जब वे अस्पताल से निकल रहे थे तो उनका ध्यान खींचने के लिए चिल्लाते रहे।

सलमान खान ने कहा जिस प्रेस के लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिनसे बातचीत की है, जिनकी देखभाल की है, यह सुनिश्चित किया है कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… तो चुप रहें, मजा न लें।’ एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मई वॉर रेस्ट इन पीस’ का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि क्या एक तस्वीर इंसान की जिंदगी से ज्यादा जरूरी हैं।

बता दे यह मामला एक ऑनलाइन वीडियो शुरू हुआ था जब हिंदुजा अस्पताल के बाहर सलमान खान के वीडियो ऑनलाइन सामने आए थे, जिनमें एक्टर फोटोग्राफरों से नाराज नजर आ रहे थे।

खबरों के मुताबिक, फोटोग्राफरों ने सबसे पहले सलमान को तब देखा जब उनकी गाड़ी एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी और बाद में अस्पताल तक उनका पीछा किया। जैसे ही वे अस्पताल से बाहर निकले, कुछ फोटोग्राफरों ने कथित तौर पर उनका ध्यान खींचने के लिए भाई भाई चिल्लाना शुरू कर दिया। तब एक्टर ने उन्हें अस्पताल के पास चुप रहने को कहा और उनसे पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसे रिएक्ट करते।

हालांकि इस पर पपराजी का कहना है की शोर मचाने वाले वो लोग थे, जो कैमरा लेकर सलमान का पीछा कर रहे थे। ये वो कथित पैप्स हैं जो किसी क्रेडिबल संस्था से जुड़े हुए नहीं हैं। ये नए बच्चे हैं जो कैमरा लेकर स्टार्स के पीछे घूमते हैं और उनके फोटो-वीडियो बेचकर पैसे कमाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *