कुछ दिनों पहले एक्टर सुधीर पांडे की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें हमने देखा कि कैसे इवेंट से वो स्टेज से जा रहे थे और पीछे से निकल रहे थे बाकी सभी लोग उन्हें इग्नोर कर रहे थे। एक वीडियो राहुल रॉय की भी आई जहां पर हमने देखा कि राहुल रॉय जिन्होंने आशिकी जितनी बड़ी हिट दी उन्हें कुछ इनफ्लुएंसर्स के साथ काम करना पड़ रहा है और खुद का लगेज खुद उठाकर वो जाते नजर आ रहे हैं।
एक टाइम पर इतने बड़े फेस होने के बावजूद इस इंडस्ट्री में आपकी स्थिति यह हो जाती है। यानी कि यह इंडस्ट्री कभी भी आपको स्ट्रगलर बना सकती है। अब ऐसी ही कहानी आई है एक्टर अंजन श्रीवास्तव की। कई सारी फिल्मों में हम उन्हें देख चुके हैं। अपनी पूरी जिंदगी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को दी है। लेकिन उसके बावजूद इस उम्र में भी उन्हें फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना करना पड़ गया। 2022 में अंजन श्रीवास्तव का एक एक्सीडेंट हुआ। जिस वक्त वो थिएटर कर रहे थे तभी यह एक्सीडेंट हो गया।
हालांकि उस वक्त उन्होंने अपने काम को कंटिन्यू रखा लेकिन बाद में उन्हें थोड़ी दिक्कत आने लगी और यही वो टाइम था जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया और फाइनेंशियल क्राइसिस आ गए घर में। घर कैसे चलाया जाए इसके बारे में भी सोचना पड़ रहा था।
अंजन श्रीवास्तव की बेटी रंजना श्रीवास्तव जिन्होंने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त मेरे पिता ने मुझसे बस यही कहा था कि एक्टिंग को कभी भी अपना 100% मत रखना। एक्टिंग के साथ दूसरा काम भी करना क्योंकि यह इंडस्ट्री बहुत ही वोलेटाइल है और कभी भी यहां पर ट्रेंड चेंज होते हैं। आज आपके पास काम है। कल हो सकता है आप घर बैठ जाओ। इसीलिए आपको दूसरा बैकअप ऑप्शन जरूर रखना है। रंजना का कहना है कि वो एक्टिंग तो करती है लेकिन उसके अलावा वो ग्राफिक डिजाइनर भी है और और भी एक्टिविटीज में उन्होंने खुद को जोड़ा हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पिता एक अच्छे एक्टर हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इस इंडस्ट्री को दी। लेकिन जब एक एक्टर फिजिकली थोड़ा भी फिट नहीं होता है तो उसे काम मिलना बंद हो जाता है। फिर चाहे आप कितने ही अच्छे एक्टर क्यों ना हो फिर चाहे आपने कितने ही साल इस इंडस्ट्री में अपने बाल सफेद क्यों ना किए हो। यह जो कहानियां इस फिल्म इंडस्ट्री से आती है, यह वाकई में डरा देती है।
और इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती है कि इस इंडस्ट्री में आना चाहिए या नहीं आना चाहिए। और अगर आना चाहिए तो अपने साथ क्या-क्या लाना चाहिए और कब जो आप लेकर आए हैं अपने साथ या जो पैसा लेकर आए हैं इन्वेस्ट करने के लिए उसकी रिकवरी होगी। बहुत रिस्की है।
लेकिन यह भी सच है कि अगर टैलेंट के साथ-साथ किस्मत काम कर गई तो फिर आप चमकते सितारे बन जाओगे। यह भी इसी इंडस्ट्री की देन