शोएब इब्राहिम ने सास को दिया तोहफे में शानदार घर। यादों की दीवार और गजब का झूमर। दीपिका ने दिखाया मां के घर का कोना-कोना। खूबसूरत बालकनी कमाल का फर्नीचर। बेहद आलीशान है एक्ट्रेस की मां का घर। तस्वीरें देख खुश हो गए फैंस।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए भी दीपिका जिस हिम्मत और पॉजिटिविटी के साथ खुद को संभाल रही हैं, वो फैंस को लगातार इंस्पायर कर रहा है। [संगीत] इसी बीच दीपिका ने अपने नए YouTube वॉग में फैंस को अपनी मां के खूबसूरत घर की झलक दिखाई। जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल ही जीत लिया। यह घर शोएब ने पिछले साल अपनी सास को गिफ्ट किया था और इस घर के होम टूर को लेकर फैंस बहुत समय से मांग भी कर रहे थे।
फाइनली इंतजार खत्म हुआ। दीपिका के अनुसार यह घर सिर्फ ईंट और दीवारों से बना आशियाना नहीं है बल्कि प्यार, यादों और सुकून से भरी यह खूबसूरत दुनिया है। घर में एंट्री लेते ही सबसे पहली नजर पड़ती है शानदार झूमर पर जिसकी चमक पूरे स्पेस को रॉयल फील देती है। वहीं दूसरी तरफ परिवार की तस्वीरों से सजी दीवार हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। दीवार पर दीपिका, शोएब और बेटे रूहान की कई प्यारी तस्वीरें लगी हुई हैं।
साथ ही दीपिका और शोएब की शादी की बड़ी फोटो भी वहां लगी हुई है जो पूरे कमरे को बेहद इमोशनल और खास बना देती है। घर का लिविंग एरिया बेहद सिंपल लेकिन एलगेंट है। कमरे में रखा मस्टर्ड येलो सोफा पूरे स्पेस में पॉजिटिव वाइब ऐड कर रहा है। वहीं ट्रेडिशनल प्रिंट वाला कारपेट देसी टच दे रहा है। कोने में रखे इंडोर प्लांट्स, मॉडर्न लाइट्स और स्टाइलिश वॉल क्लॉक इस सिंपल स्पेस को भी बेहद क्लासी बना रही है।
डाइनिंग एरिया भी सादगी और शांति से भरा नजर आ रहा है। लकड़ी की खूबसूरत डाइनिंग टेबल, हल्के रंग का प्रिंटेड कवर और बड़े-बड़े दरवाजे, खिड़कियां पूरे एरिया को खुला और हवादार फील दे रही है। ऑफ वाइट और क्रीम रंग के पर्दे कमरे में सॉफ्ट और सुकून भरा माहौल तैयार करता है। दीवार पर लगी धार्मिक तस्वीर और कोने में रखा आर्टिफिशियल फूलों का पौधा इस जगह को पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है। लेकिन घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है इसकी बालकनी। दीपिका की मां ने इस जगह को बेहद क्रिएटिव तरीके से सजाया है।
सफेद स्ट्रक्चर वाली दीवार पर लगी मैटेलिक आर्ट पेंटिंग्स इस कोने को मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक दे रही है। ऊपर से लटकती हरी बेलें और पौधे पूरे स्पेस को नेचुरल फील दे रहे हैं। वहीं ग्रे रंग की हैंगिंग स्विंग चेयर इस जगह का सबसे बड़ा अट्रैक्शन पॉइंट है।
दीपिका ने बताया यह बालकनी उनकी मां और बेटे रूहान की सबसे फेवरेट जगह है। दोनों यहां बैठकर आराम से वक्त बिताते हैं और साथ में सेब अनार खाते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा यह घर सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि सुकून, प्यार और पॉजिटिविटी से भरा एक ऐसा आशियाना है जिसे देखकर किसी का भी दिल खुश हो जाए।