सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप। चारों तरफ मची अफरातफरी। बुरी तरह डर गया खान परिवार। हलचल मचते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम। आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया। चिंता में आए भाईजान के फैंस। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में उस वक्त अचानक हलचल मच गई जब 18 मई की शाम 7:00 बजे बिल्डिंग में एक सांप दिखाई दिया।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। सलमान खान के घर एक जहरीला सांप देखा गया जिसके चलते हर तरफ अफरातफरी मच गई। आखिर चल क्या रहा है पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट में जैसे ही सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर सांप पर पड़ी, पूरे एरिया में अफरातफरी जैसा माहौल बन गया था। सलमान खान के घर के बाहर हमेशा फैंस और सिक्योरिटी की मौजूदगी रहती है। ऐसे में मामला और भी ज्यादा सीरियस हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि सिक्योरिटी टीम ने बिना घबराए तुरंत एक्शन लिया और हालात को बिगड़ने नहीं दिया। बताया जा रहा है सांप बिल्डिंग के एंट्रेंस एरिया के पास नजर आया था। कहा जा रहा है सांप कार पार्किंग एरिया में शटर के अंदर घुस गया था। पहले तो वहां मौजूद लोग डर गए लेकिन कुछ ही मिनटों में स्नेक हैंडलर को बुला लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्नेक हैंडलर ने बेहद सावधानी के साथ सांप को पकड़ा और सेफली बैग में डाल दिया।
रेस्क्यू के दौरान पता चला कि यह करीब 5 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक था। मौके पर मुंबई पुलिस भी पहुंची हुई थी ताकि किसी तरह की भगदड़ या परेशानी ना हो। अच्छी बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और पूरा मामला जल्द ही कंट्रोल में आ गया था। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली फैंस के बीच चिंता बढ़ गई। कई लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर सांप सलमान खान की बिल्डिंग तक पहुंचा कैसे? हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो स्नेक हैंडलर ने सब कुछ समय पर संभाल लिया और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
सलमान खान और उनका परिवार बिल्कुल सेफ हैं। सलमान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अकेलेपन को लेकर भी पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद उनकी मां चिंता में आ गई थी। इस बात का जिक्र करते हुए भी सलमान ने पोस्ट शेयर किया और कहा कि वह अपने बारे में बात नहीं कर रहे थे। बस एक किस्सा शेयर किया था। एक्टर की पोस्ट भी लगातार बस बना रहे हैं। इसी बीच सांप की खबर ने फैंस को शॉक कर दिया। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म मातृभूमि ईद 2026 पर रिलीज हो सकती है।
इसी बीच कहा जा रहा है सलमान खान डायरेक्टर वाश्मी पेडपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। एस वीसी 63 नाम दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान का नाम राज और डीके की एक बड़े बजट की सुपर हीरो फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।