Cli

कभी केमिस्ट की नौकरी करता था ये एक्टर, आज है करोड़ो का मालिक।

Uncategorized

चौकीदारी करते करते एक्टिंग तक पहुंचा ये लड़का, आज है नंबर वन एक्टर।

बॉलीवुड में छाए हुए हर एक्टर के अतीत में एक बहुत दर्दनाक कहानी छुपी होती है। आम आदमी से एक सेलिब्रिटी बने तक के सफर की कहानी यहां पर छाया हुआ हर एक एक्टर अपनी मेहनत लगन और होना तीनों के दम पर यहां खड़ा होता है।

आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की आम आदमी से एक्टिंग तक पहुंचाने की कहानी बताएंगे। हम बात कर रहे हैं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी।

जी हां एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिसकी एक्टिंग की चर्चा बेहद मशहूर है उनके जीवन में भी एक दर्दनाक कहानी छुपी हुई है।नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कस्बे बुढ़ाना में हुआ. उनके पिता एक साधारण किसान थे. नवाजुद्दीन ने स्कूल की पढ़ाई करने के बाद हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली.

ग्रेजुएशन के बाद नवाजुद्दीन नौकरी के लिए गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम किया. लेकिन एक्टर बनने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी और दिल्ली आ गए.

दिल्ली आने के बाद नवाजुद्दीन ने एनएसडी एडमिशन लिया. थिएटर में काम करने के ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे, इसलिए उन्होंने अपना खर्च चलाने के लिए वॉचमैन की नौकरी की. इसके बाद वो मुंबई आए, जहां सालों उन्होंने संघर्ष किया.

यहां उन्होंने फिल्मी शरीर की शुरुआत में छोटे-मोटे किरदार किया। इसके बाद अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ आई, जिसमें नवाज ने फैजल खान के किरदार निभाया. इस किरदार ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया. फिर उन्होंने एक बाद एक हिट फिल्में दीं और वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *