Cli

मुझे पैसों की जरूरत…’ कंगाल हो गया ये यूट्यूबर, बाइक बेच किया गुजारा।

Uncategorized

आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनुराग डोभाल, मांग रहे है काम।

जी हां यूके राइडर नाम से जाने जाने वाले यूट्यूब पर अनुराग डूबल जो कि पिछले महीना अपने एक्सीडेंट और निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में थे वह एक बार फिर चर्चा में आ गया।

हाल ही में उन्होंने आर्थिक तंगी और काम के बारे में बताया है।यूके राइडर 07 ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उन्होंने एक बार फिर से व्लॉगिंग फिर से शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत वो अपने गृहनगर देहरादून में कर रहे हैं. यहां उन्होंने अपने फैंस को अपना गैराज दिखाया, जिसे खाली देख वो भावुक हो गए.

अनुराग डोभाल ने गैराज का टूर कराते हुए कहा, ‘हमने जो साम्राज्य खड़ा किया था, वह आज खाली है. हमें पिछले साल ज्यादातर बाइक बेचनी पड़ी. हमारे पास केवल दो बाइक बची हैं. मुझे बाइक बेचनी पड़ी क्योंकि मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मुझे पैसों की जरूरत थी.’

उन्होंने आगे कहा, ‘यहां खड़े होकर मैं बहुत भावुक हूं. आखिर में हमें गैरेज खाली करना पड़ा. हम अपनी सारी पुरानी चीजें फिर से बनाने की कोशिश करेंगे. देहरादून छोड़ते हुए मुझे बहुत दुख हुआ.’ साथ ही अनुराग ने बताया कि बाइक का कलेक्शन कुल 10 करोड़ रुपये था.

अपनी हेल्थ के बारे में बताते हुए यूट्यूबर बने कहा मेरे पैर इतने मजबूत नहीं हैं कि बाइक का वजन उठा सकें, इसमें कम से कम 6 से 8 महीने लगेंगे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *