बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की इंटरनेशनल बेइज्जती हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। अब कांस 2026 फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चाओं में आ गई।
आलिया ने पेस्टल पिंक स्टपलेस गाउन पहनकर रेड कारपेट पर एंट्री की जिसके साथ उन्होंने करोड़ों रुपए का डायमंड नेक पीस कैरी किया था। लेकिन उनके लुक से ज्यादा चर्चा उस वायरल वीडियो की हो रही है जिसमें इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स उन्हें नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आलिया कैमरों के सामने पोज़ देती नजर आती हैं। लेकिन कई फोटोग्राफर्स दूसरी सेलिब्रिटीज की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिया है
और कई लोगों ने इसे आलिया की बेइज्जती तक बता दिया है। अब कांस 2026 के रेड कारपेट पर ऐसा क्या हो गया कि बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट को कैमरों के सामने ही इग्नोर कर दिया। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट रेड कारपेट पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं। लेकिन वहां मौजूद इंटरनेशनल फोटोग्राफ़र्स का ध्यान कहीं और ही दिखाई देता है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आलिया स्माइल करती हैं, फ्लाइंग किस देती हैं, लेकिन कई कैमरे उनकी तरफ मुड़ते ही नहीं है। कुछ फोटोग्राफर्स दूसरी इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज की फोटो क्लिक करने में ज्यादा बिजी नजर आते हैं।
बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा आलिया को पूरी तरीके से इग्नोर कर दिया गया। तो किसी ने कहा इतनी बड़ी बेइज्जती पहले कभी नहीं देखी। वहीं कुछ लोग आलिया के सपोर्ट में भी उतरे और बोले कि कांस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में हर स्टार को बराबर अटेंशन नहीं मिलती है। हालांकि इस पूरे मामले के बीच एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था आलिया भट्ट का शानदार लुक। आलिया ने कांस 2026 के रेड कारपेट पर पेस्टल पिंक कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहना था। जिसे फेमस डिजाइनर तमारा र्फ ने डिजाइन किया था।
बॉडी फिटेड इस गाउन के साथ लंबी ट्रेल उनके लुक को और भी रॉयल बना रही थी। खुले बाल, न्यूड मेकअप और चेहरे पर कॉन्फिडेंस। आलिया का पूरा अंदाज बेहद क्लासी नजर आया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी लग्जरी नेक पीस की हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने 168 कैरेट पिंक कोरल और गोलकुंडा डायमंड से बना नेक पीस पहना हुआ था। जिसकी कीमत तकरीबन 15 से ₹25 करोड़ बताई जाती है। अब सोशल मीडिया पर यही सवाल पूछा जा रहा है क्या सच में आलिया को कांस में इग्नोर किया गया या फिर वायरल वीडियो को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। फिलहाल कांस 2026 की शुरुआत के साथ ही आलिया भट्ट इंटरनेट पर छा चुकी हैं और आने वाले दिनों में ऐश्वर्या राय से लेकर उर्वशी रोतेरा तक कई भारतीय सितारे रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाने वाले हैं। आ