बुधवार सुबह यारदव परिवार के घर में जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर रख दिया। सब कुछ नॉर्मल था लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल चीख पुकार और अफरातफरी में बदल गया। मुलायम सिंह यादव के बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अचानक घर के किचन में गिर पड़े। परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले हालात बेहद गंभीर हो चुकी थी। अब प्रतीक यादव के बेहद करीबी बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह ने उस सुबह क्या हुआ था उसकी पूरी जानकारी दी है। मुकेश बहादुर सिंह सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं। उनके साथ अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट भी परिवार के संपर्क में बने हुए हैं। मुकेश के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ी।
वह घर के किचन में थे। तभी अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। परिवार के लोग तुरंत वहां पहुंचे और उन्हें संभालने की कोशिश की गई। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जल्दी-जल्दी में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सुबह करीब 5:55 पर प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया लेकिन जांच में उनके जिंदा रहने की कोई संकेत नहीं मिले। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पल्स नहीं चल रही थी और आंखें पूरी तरह फिक्स हो चुकी थी। शुरुआती जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पंचनामा की कारवाई शुरू हुई। प्रतीक यादव की अचानक मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के बातें और अफवाहें फैलने लगी। कोई हार्ट अटैक की बात कर रहा है तो कोई दूसरी आशंका जता रहा है। लेकिन मुकेश बहादुर सिंह ने इन सभी अटकलों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद बॉडी को करीब से देखा है। उनके मुताबिक शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे और ना ही शरीर का रंग नीला पड़ा था। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सच्चाई जाने अफवाहें ना फैलाएं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करें। फिलहाल परिवार और पुलिस दोनों की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
डॉक्टरों का कहना है कि मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। अभी तक हार्ट अटैक या किसी दूसरी मेडिकल वजह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालात में सुधार हुआ था और उन्हें घर भेज दिया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। लेकिन बुधवार सुबह अचानक सब कुछ बदल गया। घटना के बाद अपर्णा यादव लगातार फोन पर परिवार और करीबियों के संपर्क में रही।
बताया जा रहा है कि वह फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हुई। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक इस घटना से अपर्णा यादव पूरी तरह सदमे में है। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतीक यादव को लेकर भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक थे और बिजनेस में काफी व्यस्त रहते थे। अखिलेश ने उन्हें बहुत अच्छा लड़का बताया और कहा कि पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में एकजुट है। इस खबर पर फिलहाल इतना ही। बाकी तमाम खबरों को जानने के लिए देखते रहिए ind.com