द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में सुनील पाल मेहमान बनकर पहुंचे थे। उस एपिसोड में समय रैना और रणवीर अबादिया भी पहुंचे थे। समय रैना ने जमकर सुनील पाल को रोस्ट किया था। उस एपिसोड के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने कहा कि सुनील पाल को वहां बुलाकर उनकी इंसल्ट की गई। उनके खिलाफ प्लानिंग करके उन्हें बुलाया गया था। अब इस बारे में सुनील पाल ने भी अपनी राय सामने रखी है।
सुनील पाल ने कहा कि उन्हें कहा गया था कि उन्हें शो पर आकर एक स्टैंड अप परफॉर्मेंस करना था। वह उस तैयारी से वहां गए थे, लेकिन वहां उनसे स्टैंड अप परफॉर्मेंस नहीं करवाया गया। सुनील पाल से पूछा गया कि शो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि माहौल एक साइड हो गया था। वह सारे लोग आपको इंसल्ट कर रहे थे। इस पर सुनील पाल ने कहा, “अच्छा तुमने नोट किया ना कि एक तरफा माहौल हो गया था।” मतलब अभिमन्यु की तरह घेर लिया गया था मुझे।”
सुनील पाल ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने उस एपिसोड के रिव्यू किए। उसमें कहा गया कि जानबूझकर सुनील पाल के जोक पर हंसा नहीं गया। हो सकता है कम हंसे हो। मैं मानने को तैयार हूं। जिसके बाद सुनील पाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बात की। उन्होंने कहा भैया मेरे जोक पर नहीं हंसना है लेकिन समय रैना के छोटे से जोक पर भी ज्यादा हंसना है। अरे माइंड ब्लोइंग टू गुड यार नवजोत सिंह सिद्धू जिसने 20 साल बड़े-बड़े कॉमेडियन को सुना हो वो
आदमी छोटे से जोक पर कह रहा है टू गुड। आजा गुरु गले मिल तू तो कपिल है तू नेक्स्ट कपिल है। सुनील पाल ने अर्चना पूनम सिंह को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा अर्चना को पेमेंट दे दो। खाली हवा पर भी हंसेगी कि ओह कितनी अच्छी हवा भरी है। वह नहीं हंस रही है तो इसका मतलब तुम्हें नहीं लग रहा है कि कहीं से प्लानिंग की बदबू आ रही थी। सुनील पाल ने आगे कहा कि उन लोगों से कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने जो नोट किया वो नोट किया। अगर ऐसा लगता है तो मैं किसी पर दोष नहीं दूंगा। हो सकता है कि उन्होंने वैसा प्लानिंग ही किया हो
कि यार सुनील पाल को बुलाते हैं कि क्योंकि इनको वह रोस्ट करता है और उसको यह लोग रोस्ट करते हैं। तो यह मेड फॉर ईच अदर है। यह कौरव पांडव वाला मामला है। इनको बुलाओ तो युद्ध में मजा आएगा। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने सोचा कि सुनील पाल को थोड़ा सा डाउन रखेंगे क्योंकि Netflix के हीरो तो यह लोग ही हैं ना। सुनील पाल ने कहा एक तो कपिल शर्मा शो के सारे कलाकार उनके हीरो हैं। ऊपर से ये यूटर्स जो इतने लोग ओटीटी पर आते हैं गाली गलौज करते हैं वो सब Netflix के हीरो हैं। तो मुझे लगता है कि Netflix था वो। Netflix नहीं वो Netflix था। सुनील पाल के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।