Cli

सिर्फ 4 महीने में क्या हुआ..?”सवालों में मौनी की शादी

Uncategorized

4 महीने में ऐसा क्या हुआ? टूटने की कगार पर आ गई मोनी और सूरज की 4 साल की शादी। वायरल हो रहा एक साथ का आखिरी वीडियो। तलाक की चर्चा के बीच चुप क्यों है एक्ट्रेस? टीवी की नागिन की सेपरेशन की खबर सुन दंग रह गए फैंस। टीवी की सबसे ग्लैमरस और फेमस एक्ट्रेस मोनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में है।

लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया शो फिल्म या लुक नहीं है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है कि मोनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नामियर की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों की तलाक की खबरें भी खूब हेडलाइंस बना रही हैं। इसी बीच एक सवाल सोशल मीडिया पर बस बना रहा है कि 4 महीने में ऐसा क्या हो गया कि बात सेपरेशन तक पहुंच गई है? आखिर चल क्या रहा है?

दरअसल तलाक की अफवाहों को हवा तब मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि मोनी और सूरज ने Instagram पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के Instagram पेज पर सूरज के साथ उनकी आखिरी तस्वीरें अप्रैल 2024 की हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक पुराना पैप वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जनवरी 2026 का बताया जा रहा है।

जब दोनों को मुंबई के बांद्रा में एक साथ स्पॉट किया गया था। वीडियो में मोनी सीढ़ियों से उतरते वक्त सूरज का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। सूरज भी पूरी केयरिंग हस्बैंड वाली वाइफ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह मोनी के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनका ध्यान रखते हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों के बीच काफी कंफर्ट भी नजर आ रहा है। तलाक की खबरों के बीच यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।

अब फैंस का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सिर्फ 4 महीने में ऐसा क्या हो गया? जो कपल इतने खुश और क्लोज दिखाई दे रहे थे, अचानक उनके रिश्ते में दूरी की खबरें क्यों आने लगी? सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई इसे सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है तो कोई कह रहा है दोनों के बीच लंबे समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि अभी तक ना तो मोनी की तरफ से और ना ही सूरज की तरफ से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है। बता दें दोनों ने तलाक या रिश्ते में अनबन की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया की दुनिया में छोटी सी एक्टिविटी भी बड़ी खबर बन जाती है और यहां तो बात अनफॉलो तक पहुंच गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें 2022 में गोवा में ड्रीम वेडिंग करने वाले मोनी और सूरज की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया था। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई थी।

लेकिन अब वही फैंस परेशान है कि आखिर इस रिश्ते को किसकी नजर लग गई। फिलहाल सच क्या है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा और फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो और यह सारी खबरें महज रूमर्स ही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *