Cli

शपथ के बाद कहां रहेंगे विजय, सीएम हाउस को लेकर छिड़ी बहस

Uncategorized

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय को लेकर अब एक नई चर्चा तेज हो गई है। सवाल सिर्फ राजनीति का नहीं बल्कि उनके रहने के तरीके का भी है। क्या मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय सरकारी सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे या फिर अपने पुराने घर से ही सरकार चलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद से चेन्नई की राजनीतिक गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक इसी बात की चर्चा हो रही है

क्योंकि विजय सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के पसंदीदा स्टार भी हैं। ऐसे में लोग उनकी हर छोटी बड़ी बात पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल विजय लंबे समय से चेन्नई के पनायूर इलाके में स्थित अपने घर से ही राजनीतिक गतिविधियां चलाते रहे हैं। चुनाव प्रचार से लेकर पार्टी की बड़ी मीटिंग्स तक सब कुछ इसी घर से होता रहा। यहां तक कि चुनाव नतीजों के दौरान भी बड़े नेता, अधिकारी और समर्थक लगातार उनके घर पहुंचते रहे हैं।

अब मुख्यमंत्री बनने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या विजय सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से किसी सरकारी बंगले में शिफ्ट होंगे। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के लिए खास सरकारी आवास मौजूद है और सोशल मीडिया पर ग्रीनवेज रोड और सचिवालय के पास बने कुछ वीवीआईपी बंगलों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक विजय या उनकी पार्टी टीवी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय पहले भी वीआईपी कल्चर से दूरी बनाते नजर आए हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उन्होंने बड़े सरकारी काफिले और भारी सिक्योरिटी कॉर्नवो लेने से भी इंकार कर दिया था। यही वजह है कि अब लोग मान रहे हैं कि शायद विजय अपने निजी घर से ही काम करना पसंद करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर विजय अपने पुराने घर से ही सरकार चलाते हैं तो इससे उनकी जनता से जुड़े नेता वाली छवि और मजबूत हो सकती है। लोगों के बीच यह संदेश जाएगा कि सत्ता में आने के बाद भी उन्होंने अपना पुराना तरीका नहीं बदला।

लेकिन दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ा चैलेंज भी बन सकता है। विजय के घर के बाहर हमेशा फैंस और समर्थकों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में ट्रैफिक सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट बड़ी समस्या बन सकते हैं। अब सबकी नजर इसी बात पर टिकी है कि थलापति विजय आखिर कौन सा रास्ता चुनेंगे? क्या वो बाकी नेताओं की तरह सरकारी सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे या फिर अपने पुराने घर से ही तमिलनाडु की सत्ता संभालेंगे। इस खबर पर फिलहाल इतना ही। बाकी तमाम खबरों को जानने के लिए देखते रहिए india.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *