Cli

CM बने विजय , जाने क्या है थलपति का मतलब?

Uncategorized

तमिलनाडू के सीएम बन चुके विजय थलपत एक्टर के तौर पर हमेशा से चर्चा में रहे लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने राजनीति में भी खूब चर्चा बटोरी है।

ऐसे में आज हम आपको बताते हैं थलपती का मतलब क्या होता है?तमिल भाषा में ‘थलपति’ शब्द का गहरा अर्थ है, जिसका मतलब होता है ‘कमांडर’ या ‘लीडर’ (नायक). यह शब्द उन्हें रजनीकांत के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द ‘थलाइवा’ (बॉस) से अलग पहचान देता है. सिनेमाई स्क्रीन पर विजय की दमदार मौजूदगी और आम लोगों के बीच उनकी गजब की लीडरशिप क्वालिटी को देखते हुए उनके समर्थकों ने उन्हें इस उपाधि से नवाजा है. अब यह नाम उनके व्यक्तित्व का पर्याय बन चुका है.

एक्टर के ‘थलपति’ बनने की कहानी साल 1994 से शुरू होती है. उनके पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एस.ए. चंद्रशेखर ने उन्हें पहली बार ‘इलाया थलपति’ यानी ‘युवा कमांडर’ के तौर पर पेश किया था. शुरुआती तीन दशकों तक उनके करियर में ‘इलाया’ शब्द उनके युवा होने का प्रतीक बना रहा. प्रशंसक उन्हें इसी नाम से पुकारते थे और देखते ही देखते यह तमिल सिनेमा का एक बड़ा ब्रांड बन गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *