Cli

भूत बंगला के 200 करोड़ कमाने के बाद भी टीम मेंबर्स क्यों है नाराज?

Uncategorized

अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म ने 211 करोड़ की कमाई कर ली है। प्रोड्यूसर एकता कपूर भी इस बात का जश्न मना रही है और सभी तरफ मीडिया में यह खबर है। वहीं इसी बीच अब खबर आ रही है कि जिस भूत बंगला ने ₹211 करोड़ की कमाई कर ली है।

उस भूत बंगला के वेंडर्स का पेमेंट तक क्लियर नहीं किया गया है। ₹48 लाख का पेमेंट अभी भी बकाया है। दो वेंडर्स हैं।

एक का 30 लाख का पेमेंट है और एक दूसरा वेंडर है जिसका ₹18 लाख का पेमेंट है। इन दोनों ही वेंडर्स को बालाजी मोशन पिक्चर्स जो एकता कपूर की कंपनी है उनकी तरफ से पेमेंट नहीं मिला है। ये दोनों वेंडर भूत बंगला फिल्म के लिए काम कर रहे थे। फिल्म रिलीज हो चुकी है और उसके बावजूद उन्हें पेमेंट नहीं मिला है। हां, इंडस्ट्री में रूल है 90 दिनों वाला।

लेकिन आजकल कोई भी प्रोड्यूसर यह 90 दिनों वाला रूल मानते ही नहीं है और वेंडर्स के जो पेमेंट है उन्हें डिले करते रहते हैं। इन प्रोड्यूसर्स की सबसे बड़ी प्रायोरिटी होते हैं इनके स्टार्स की पेमेंट, स्टार्स के स्टाफ की पेमेंट और जो क्रीम क्रू मेंबर्स हैं उनकी पेमेंट। बाकी वेंडर्स को और इर्द-गिर्द जो काम करते हैं सेट पर उन लोगों को पेमेंट हमेशा देर से मिलती है या फिर कई बार उन्हें पेमेंट मिलती ही नहीं है। इन दोनों वेंडर्स के साथ भी यही हुआ है। अब फिल्म रिलीज हो चुकी है।

इतनी बड़ी कमाई कर रही है तो वेंडर्स ने मीडिया से गुहार लगाई है और मीडिया में आकर उन्होंने बात की है कि हमें हमारी पेमेंट नहीं मिली है। एकता कपूर की फिल्म ने ₹211 करोड़ कमा लिए हैं। लेकिन अभी तक हमारी पेमेंट बकाया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के वेंडर्स को पैसा नहीं मिला हो। पहले भी अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां पर काम कर चुके कई स्टाफ मेंबर्स को उनका पैसा नहीं मिला था।

इसके बाद फिल्म तू या मैं पर काम करने वाले एक सेकंड कैमरा ऑपरेटर निखिल पाई को भी उसकी पेमेंट नहीं मिली थी। तो निखिल पाई ने आनंद एल राय के ऑफिशियल पेज को टैग करते हुए कहा था कि मेरी पेमेंट क्लियर कर दो और कम से कम फोन और ईमेल्स का जवाब देना शुरू करो।

कुछ इस तरह से अपना काम कर चुके लोगों को पेमेंट के लिए तरसाया जा रहा है। स्टार्स को उनकी फीस मिल जाती है। स्टार्स के स्टाफ को उनकी फीस मिल जाती है। लेकिन जो लोग कोर फिल्म की टीम का हिस्सा होते हैं उन्हें पेमेंट के लिए लंबे समय तक होल्ड पर रखा जाता है। जो मुंबई जैसे शहर में या किसी भी शहर में हो बहुत मुश्किल है बिना पेमेंट के रहना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *