Cli

भूत बंगला को लेकर तब्बू के साथ किसने खेला गंदा खेल।

Uncategorized

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिसेंटली रिलीज हुई थी। यह भूत बंगला फिल्म अक्षय कुमार के पुराने अच्छे दिन लेकर आई है। यह तो नहीं कह सकते लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अपना वही रोल निभाया है जिस रोल के लिए वह जाने जाते हैं। ऑन स्क्रीन नहीं बल्कि इंडस्ट्री में एडिटिंग टेबल पर।

अक्षय कुमार के ऊपर कई बार आरोप लग चुके हैं कि वह दूसरे एक्टर्स के रोल खा जाते हैं। उन्हें साइडलाइन करते हैं। अगर किसी दूसरे एक्टर का रोल ज्यादा शूट भी हुआ है तो उसे एडिटिंग टेबल पर फाइनल कट में कटवा देते हैं। रिसेंटली जब भूत बंगला फिल्म रिलीज हुई तब अक्षय कुमार को लेकर खबर आई कि अक्षय कुमार ने भूत बंगला में भी अपने को एक्टर के साथ यही किया है। उसके सीनंस फिल्म से उड़वा दिए हैं।

उसके रोल को बहुत कम करवा दिया है। यह एक्टर राजपाल यादव या वामिका गब्बी नहीं है। उनके रोल्स तो वैसे ही छोटे हैं। यह एक्टर है तब्बू। जी हां, एक रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया कि तंबू का रोल अक्षय कुमार ने कटवा दिया। भूत बंगला फिल्म में तब्बू का अच्छा खासा रोल था। जो फ्लैशबैक स्टोरी है उसमें तब्बू का रोल काफी बड़ा था। लेकिन एडिटिंग टेबल पर अक्षय कुमार ने अपना इन्फ्लुएंस इस्तेमाल करके तब्बू के रोल को हाइली एडिट करवाया। यह रिपोर्ट सभी तरफ फैल रही थी और लोगों ने कहा कि अक्षय कुमार तो इसके लिए जाने जाते हैं और जब लोगों ने फिल्म देखी तो लोगों को यह भी लगा कि हर सीन में अक्षय कुमार ही घुसे जा रहे हैं। हीरोइन के साथ भी वो है।

अपनी बहन के साथ भी वो है। राजपाल यादव के साथ भी वो है। भूत भी वही है। सही इंसान भी वही है। अक्षय ही अक्षय ही सब जगह है। जब किसी फिल्म में एक ही एक्टर आगे आता है तो सामने लगता है कि जबरदस्ती एक्टर के उस रोल को थोपा जा रहा है। धुरंधर फिल्म जैसे थी तो उसमें हर एक एक्टर का रोल बैलेंस था। यही वजह है कि लोगों को इस फिल्म में यह नहीं लगा कि सिर्फ यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए बनाई गई है। हर एक कैरेक्टर लोगों को पसंद आया।

लेकिन भूत बंगला को लेकर लोगों को ऐसा महसूस हुआ कि अक्षय कुमार अपने को एक्टर्स के सींस में भी जबरदस्ती घुसे हैं। अब इसी बात पर चुप्पी तोड़ी है अक्षय कुमार के डायरेक्टर और उनके फ्रेंड प्रियदर्शन ने। प्रियदर्शन ने कहा कि तब्बू को लेकर अक्षय कुमार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो गलत है। एडिटिंग फिल्म की मैं ही करवाता हूं और वहां पर सिर्फ मेरा ही हुकुम चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *