का मंच हमेशा से रोमांच, आतिशबाजी और बड़े शॉट्स के लिए जाना जाता है। का यह सीजन भी इससे अलग नहीं है। जब पंजाब किंग्स का मैच राजस्थान रॉयल से हो रहा था तब स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर था। पंजाब के युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांंश आर्य अपनी लय में थे। उन्होंने मात्र 11 गेंदों में 29 रनों की एक तूफानी पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया।
लेकिन उस दिन प्रियांश की चर्चा सिर्फ उनके बल्ले से निकले रनों के लिए नहीं बल्कि मैदान पर घटी एक अनचाही घटना उसके बाद दिखाए गए उनके बिहेवियर के लिए भी हुई। प्रियांश आर्य की उस छोटी लेकिन आक्रमक पारी के दौरान उन्होंने एक जोरदार जड़ा। गेंद सीधे स्टैंड्स में गई लेकिन यह खुशी का पल एक अनचाही घटना में बदल गया। वो गेंद सीधे एक दर्शक कृष्ण चंद के चेहरे पर जा लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता था
कि गेंद के प्रहार से कृष्णचंद घायल हो गए थे और उनके चेहरे से खून बह रहा था। स्टेडियम का वह कोना जो कुछ ही पलों पहले शोर से भरा था। अचानक सन्नाटे में बदल गया। खेल तो चलता रहा लेकिन प्रियांंश आर्य का मन मैदान के उस हिस्से में कहीं खो गया था। मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने इस मामले को बेहद सेंसिटिवली लिया। टीम के इस रवैया का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रियांंश आर्य और टीम की सहमा मालकिन प्रीति जिंटा ने कृष्ण चंद्र से कांटेक्ट किया और वीडियो कॉल के जरिए उनका हालचाल जाना।
पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बातचीत की क्लिप शेयर करते हुए लिखा द फैंस कम फर्स्ट ऑलवेज। प्रशंसक हमेशा पहले आते हैं। कृष्ण चंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्हें बेहतर देखकर खुशी हुई। वीडियो कॉल के दौरान जो बातचीत हुई उसने साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक रिश्ता भी है। प्रियांंश आर्य ने अपनी चिंता जताते हुए कहा वीडियो देखने के बाद मैं काफी तनाव में था यह सोचकर कि आपको बहुत ज्यादा चोट तो नहीं लगी होगी। इस पर कृष्ण चंद ने अपनी सादगी और खेल भावना का परिचय देते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया। मैं ठीक हूं। आपकी दुआओं की वजह से मैं बच गया। इस बातचीत के बीच प्रीतिजेंटा ने भी अपना प्यार दिखाया। उन्होंने कृष्ण चंद्र को आने वाले मैचेस के लिए धर्मशाला इनवाइट किया।
माहौल को थोड़ा हल्का और खुशनुमा बनाने के लिए प्रीति ने मजाकी अंदाज में कहा, हम आपको धर्मशाला आने के लिए इनवाइट करना चाहेंगे और इस बार हम आपको हेलमेट पहनाएंगे ताकि अगर कोई गेंद आपकी तरफ आ जाए तो आप सेफ रहें। यह घटना भले ही अनचाही थी, लेकिन इसने प्रियांंश आर्य और पंजाब किंग्स के फैंस के बीच एक अनूठा रिलेशनशिप बिल्ड कर दिया। अब नजरें पंजाब के अगले मुकाबलों पर हैं। फिलहाल टीम अपना अगला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने जा रही है। हालांकि फैंस के लिए असली रोमांच इसके बाद शुरू होगा जब पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैदान यानी धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में लौटेगी। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।