कुछ सिंगर्स की आवाज स्क्रीन पर दिख रहे एक्टर्स पर ऐसी जमती है कि दर्शकों को दोनों एक ही लगने लगते हैं। [संगीत] एक दौर में किशोर कुमार को राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की वॉइस कहा जाता था। आमिर खान पर उदित नारायण की [संगीत] आवाज फिट बैठती थी। रॉकस्टार में रणबीर कपूर और मोहित चौहान एक हो गए। ऐसी ही एक ट्यूनिंग शाहरुख [संगीत] खान की भी थी।
उन पर अभिजीत भट्टाचार्य की आवाज कुछ इस तरह जमती थी [संगीत] कि उनके गाने आज तक वायरल हो रहे हैं। मगर फिर उनके बीच दरार आ गई। वो भी ऐसी कि अभिजीत आज भी यह शिकायत करते हैं कि शाहरुख ने उनसे कभी सॉरी नहीं कहा। बादशाह ओ बादशाह मैं कोई ऐसा गीत गाऊं बस इतना सा ख्वाब है तुम्हें जो मैंने देखा और तौबा तुम्हारे यह इशारे। यह वो कुछ एक गाने हैं जो अभिजीत ने शाहरुख के लिए गाए हैं।
कहने की जरूरत नहीं कि यह दोनों के करियर के कुछ सबसे [संगीत] बेहतरीन गाने हैं। शायद वो लंबे समय तक एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते। मगर 2004 में आई मैं हूं [संगीत] ना के एन क्रेडिट्स ने मामला खट्टा कर दिया। यदि आपको ध्यान हो तो फरहा ने उस मूवी के क्लाइमेक्स में फिल्म से जुड़े लोगों को अनोखे ढंग से क्रेडिट दिया [संगीत] था। जिसकी बारी आती वो खुद भी स्क्रीन पर नजर आता। जैसे म्यूजिक डायरेक्टर और लिरिसिस्ट का जिक्र होने पर अनु मलिक और जावेद अख्तर वीडियो में खुद दिखाई दिए। मगर सिंगर के लिए अलग से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।
इस वजह से अभिजीत भी स्क्रीन पर नजर नहीं आए। क्योंकि शाहरुख उस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे, इसलिए अभिजीत उनसे खासा नाराज हो गए। इसके बाद उनकी दूरियां बढ़ती रही। 2009 में आई बिल्लू के बाद उन्होंने दोबारा साथ काम नहीं किया। उस फिल्म में उन्होंने खुदाया खैर का रिप्राइज वर्जन तैयार किया था। पिछले दिनों अभिजीत ने इस टकराव की वजह बताई। निधि वसंदिंदनी से हुई बातचीत में वह कहते हैं मेरे और शाहरुख खान के बीच जो रिफ्ट है उसकी वजह उनका ईगो और मेरा सेल्फ रिस्पेक्ट है। शाहरुख मुझसे छोटा है।
फिर भी जब फरहा के पति ने उसे गालियां दी तो शाहरुख़ ने उसे गले लगा लिया। आमिर खान ने तो अपने कुत्ते का नाम तक शाहरुख पर रख दिया। फिर भी दोनों दोस्त बन गए। मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि मुझे उसने एक बार भी सॉरी नहीं [संगीत] कहा। तुम इतने बड़े आदमी हो फिर भी माफी नहीं मांगी। तुमसे जो गलतियां हुई यदि याद रखना अगर तुम्हारा भी प्रोडक्शन हाउस है तो ऐसे ऐसी गलतियां हो सकती [संगीत] है तुम्हारे साथ। अभिजीत ने कहा कि वो उस पूरे घटना से इतने आहत हुए थे कि उन्होंने दूसरे एक्टर्स के लिए भी गाना बंद कर दिया था। उन्होंने वह घटना भी बताई जब उन्हें लगा कि शाहरुख ने उन्हें जानते-बूझते इग्नोर किया [संगीत] है।
वह कहते हैं जब मैंने उसे इस सबको गले लगाते देखा तो मैं भी वहीं बैठा था। वो चाहता तो मुझे बस इतना कह सकता था कि कम ऑन अभिजीत जाने देते हैं। कम से कम वो इतना तो कह ही सकता था। यदि मैंने वैसी गलती की होती और मैं शाहरुख होता तो मैं उसके घर जाता और कॉलर पकड़ कर कहता, कम ऑन जाने दे। उन्होंने कहा कि लोग गाने सुनते वक्त उसके एक्टर्स को याद नहीं रखते। अभिजीत [संगीत] के मुताबिक अभी भी जनरेशन किशोर कुमार और मोहम्मद रफी की गाने सुनती है मगर राजेश खन्ना को याद नहीं करती। ठीक इसी तरह आने वाली पीढ़ियां उनके गाने सुनते वक्त शाहरुख को याद करें ऐसा जरूरी नहीं। हालांकि इस तनाव के बावजूद अभिजीत ने कहा कि आज शाहरुख को जिस तरह की आवाज चाहिए वैसी कोई और दे नहीं सकता। इसलिए यदि कभी उन्हें मौका मिले तो वह शाहरुख को पहले से भी अच्छे गाने देंगे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।