Cli

बॉलीवुड में फिर बजी ‘शहनाई’रानी की दोस्त ने की ‘सीक्रेट’ शादी !

Hindi Post

बॉलीवुड में बजी एक बार फिर शहनाई। रानी मुखर्जी की दोस्त ने की गुपचुप शादी। तस्वीरों में नहीं दिखाया दूल्हे का चेहरा। चाहने वालों को मुंह दिखाई का बेसब्री से इंतजार। प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन से लेकर रणवीर सिंह ने दी बधाई। फैंस भेज रहे कपिल को शुभकामनाएं।

बॉलीवुड में एक और शादी की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। शहनाइयों का सिलसिला लगातार जारी है और तस्वीरें हर जगह वायरल हो रही हैं। और इस बार स्पॉटलाइट में है यशराज फिल्म्स की जानीमानी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा। पर्दे के पीछे रहकर सितारों की किस्मत लिखने वाली शानू ने अबखुद की लव स्टोरी को भी एक खूबसूरत मोड़ दे दिया है। वो भी बेहद सादगी और सीक्रेसी के साथ। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

25 अप्रैल 2026 शनिवार की सुबह जब ज्यादातर लोग वीकेंड की आलस भरी शुरुआत कर रहे थे। शानू ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको सरप्राइज़ दे दिया। जिसके चलते बॉलीवुड सेलेब से लेकर फैंस तक उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं। शानू ने शादी की खबर तो सुनाई लेकिन ट्विस्ट के साथ उन्होंने अपने जीवन साथी का चेहरा और नाम पूरी तरह छुपा कर रखा है। अब इसे कहते हैंप्राइवेट लेकिन परफेक्ट वेडिंग। तस्वीरों में शानू बेहद खुश, शांत और ग्लो करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी मुस्कान ही बता रही है कि उन्हें उनका फॉरएवर पर्सन मिल चुका है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि ईश्वर की कृपा और परिवार के आशीर्वाद से उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। बस यही सिंपल सा मैसेज लेकिन दिल छू लेने वाला।

तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन इंसान मिल गया है। हमारे माता-पिता के आशीर्वाद और हमारे करीबी लोगों के प्यार से हमने आज सुबहअपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, बॉलीवुड के सितारों ने कमेंट सेक्शन को मिनी सेलिब्रेशन में बदल दिया। प्रणीति चोपड़ा ने एक्साइटमेंट में लिखा, माय गर्ल क्या खबर है? वहीं रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में दिल वाले इमोजी भेजकर प्यार बरसाया है। कृति सेनन, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों ने भी शुभकामनाओं की लाइन लगा दी। जानकारी के लिए आपको बता दें यह वही शानू शर्मा है जिन्होंने कई नए चेहरों को पहचान कर उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात में कास्ट करना उनकी सबसे बड़ी गोल्डन हिट मानी जाती है। इसके अलावा भूमि पेडनेकर, अनुष्का शर्मा और कई बड़े नामों के करियर में भी उनका अहम योगदान माना जाता है। उनकी जर्नी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मुंबई के थिएटर सर्किट से शुरुआत करने वाली शानों को आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म से जोड़ लिया और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद कास्टिंग डायरेक्टर्स में शुमार हो गई। इसी बीच उनके आदित्य चोपड़ा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ भी बहुत अच्छी दोस्ती होगई। इस शादी की सबसे दिलचस्प बात यही रही कि उन्होंने अपने पार्टनर को लाइमलाइट से दूर रखा। तस्वीरों में भी चेहरा छुपा कर रखा। वहीं अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि जब ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा, रिसेप्शन होगा तब क्या वो अपने पार्टनर को दुनिया से मिलवाएंगी या फिर यह मिस्ट्री और भी लंबी चलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *