एक्ट्रेस नूतन की अदाएं, खूबसूरती,एक्टिंग के बारे में तो सब जानते है लेकिन क्या आपने उसकी बहू को देखा है?ऐसा हम इसलिए बोल रहे है क्यों की नूतन की बहू भी खुबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नही।
नूतन की बहू का नाम आरती बहल है. 23 अप्रैल को उन्होंने अपने पति मोहनीश के साथ शादी की सालगिरह मनाई, उनके प्यार भरे पलों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कपल ने अपनी साथ की 34वीं सालगिरह मनाई और इसे खूब मस्ती और धूमधाम से सेलिब्रेट किया. आरती बहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी इस खास सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं है।
तस्वीर शेयर करते लिखा : मेरे सोलमेट को शादी की सालगिरह मुबारक. तुम ही वो वजह हो जिससे मैं खुश और सुरक्षित महसूस करती हूं.. हमने मिलकर जो शानदार परिवार और जिंदगी बनाई है, उसका पूरा श्रेय तुम्हारे उस प्यारे से काम को जाता है, जब करीब 35 साल पहले सेट पर तुमने मुझे एक क्रोसिन दी थी.. तुम आज भी वैसे ही इंसान हो, जो अपने प्यार करने वालों का ख्याल रखता है. भगवान ने मुझे और हम दोनों को खूब आशीर्वाद दिया है.
बता दें की इस जोड़ी की दो बेटियां हैं, उनकी एक बेटी प्रनूतन बहल हैं. आरती की बात करें तो, जिन्हें एकता सोहिनी के नाम से भी जाना जाता है, वह शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं. उससे पहले वह बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री थीं.
नूतन की बात करें तो नूतन निर्देशक कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी थीं. काजोल की मां तनुजा उनकी छोटी बहन थीं. नूतन ने उन्होंने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी की थी।