ओम भूर भुरवा स्वाहा तत्सवितुर्वरेण्यमं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शार्क टैंक की जज नमिता थापर गायत्री मंत्र का जाप करती हुई नजर आई। हाल फिलहाल में हुई नमाज और हिंदू पूजा पाठ का मजाक उड़ाने पर जो कंट्रोवर्सी नमिता थापर ने झेली उसके बाद इस तरह से गायत्री मंत्र बोलना उनके ऊपर भारी पड़ रहा है। दरअसल गायत्री मंत्र जाप करते हुए उनके उच्चारणों में गड़बड़ी पाई गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें फिर से ट्रोल करने चले आए। एक ने कहा
भूरभूर स्वाहा तो एक कहते हैं कि डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है। वहीं एक ने कहा अब समझ आया इसमें कंट्रोवर्सी क्यों हो रहा है और गलत मंत्र पढ़ो सत्यानाश तो होगा ही। एक ने कहा बॉयकॉट पक्का ड्रामा बंद करो। एक का तो यह भी कहना है कि हे भगवान मेरे फील्ड में ऐसे गलत आया भी क्यों? यह बोल ही गलत रही है। मैं सुन भी नहीं सकती। वहीं कुछ ने तो मजाक उड़ाते हुए लिखा यह गायत्री मंत्र है
या भुरभुर भुर करके जिन्न बुलाने का आसमानी किताब का फार्मूला। आपको बताते चले कि नमिता थापर ने इससे पहले नमाज पर एक बयान दिया था जिसमें वह कहती नजर आई थी कि नमाज पढ़ने के क्या-क्या फायदे हैं। वहीं उनकी एक और क्लिप वायरल हुई थी जिसमें वह पूजा पाठ करने वाली महिलाओं का मजाक उड़ाती हुई दिखी थी। अब आपको बता दें कि इंटरनेट की दुनिया में गलत उच्चारण सिर्फ गलती
नहीं कंटेंट बन जाता है और फिर वही कंटेंट कंट्रोवर्सी में भी बदलती ही है। अब आप क्या सोचते हैं? क्या यह बस एक साधारण सी गलती है या पब्लिक फिगर्स को धार्मिक विषयों पर जरा सावधानी ही बरतनी चाहिए? कमेंट में जरूर बताइएगा और जुड़े रहिए ऐसी ही वायरल कहानियों के लिए। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें।