दिव्यांका सिरोही मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश हो गई और गिरने से उनके सिर में चोट लग गई जिससे खून बहने लगा। परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर के गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिव्यांका सिरोही जो एक लोकप्रिय हरियाणवी एक्टर
और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर थी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 30 वर्ष की थी। मंगलवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई जिसके बाद परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर के गए। लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की असली वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में उनके भाई हिमांशु सिरोही ने किया।
दिव्यांका सिरोही ने Instagram पर जो आखिरी पोस्ट किया था उसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है। केदारनाथ जाते हुए खिंचवाई इस तस्वीर के कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा है शिव मुझे अपने साथ ले चलो। दिव्यांका सिरोही का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था
और वह गाजियाबाद में रहती थी। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई और सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी। Instagram पर उनके लगभग 1.3 मिलियन फॉलोवरर्स थे। अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक गानों में काम किया और मासूम शर्मा सहित कई बड़े हरियाणवी सिंगर के साथ उनका सहयोग रहा। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।