Cli

आखिर यह सबसे युवा पार्षद शहर यूनुस शेख कौन है? 

Hindi Post

कैसा हराया? कि हम सिर्फ और सिर्फ अल्लाह के मोहताज हैं। किसी के बाप के मोहताज नहीं है। कैसा हराया? यह ताकत अल्लाह ने दी है। मुमरा को हरा रंगना है। मुंबई में हुए बीएमसी चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने आठ सीटें जीती हैं। मुमरा में एनसीपी को हराकर बीएमसी पहुंची। सहर शेख ने एक बयान दिया है जिसके बाद वह सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने ततारी यानी एनसीपी शरद पवार को हराने पर पहले चिढ़ाया

और फिर कहा कि मुमरा को हरे रंग में रंगना है। हालांकि उन्होंने बाद में क्लियर कर दिया था कि उन्होंने यह बयान क्यों दिया। ये हमारा झंडा जो है वो हरा रंग का है। अगर मेरा झंडा येलो होता, ऑरेंज होता, भगवा होता तो फिर मैं अपने झंडे का वो कलर बोलती। बट क्योंकि मेरा झंडा फॉर्चूनेटली हरा है तो मैं हरा रंग रंगना चाहूंगी मुमरा में। मैं फिर से ये बोलूंगी और ये पार्टी लेवल पॉलिटिक्स पे बात की गई थी। अब इसको अपोजिशन ने

रिलीजियस पॉलिटिक्स जो वो खेलते हैं ना उन्होंने इसको कम्युनल पॉलिटिक्स बना दिया। या किसी कम्युनिटी से कोई कलर का लेना देना नहीं है। अब ऐसे में सवाल ये उठाया जा रहा है कि आखिर ये युवा लड़की कौन है? कितनी पढ़ी लिखी हैं और नेटवर्थ क्या है? दरअसल महाराष्ट्र निकाय चुनाव में इस बार ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। 29 सीटों पर एआईएमआईएम की जीत का श्रेय ओवैसी ने

अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं की कड़ी मेहनत को दिया। इस जीत के बाद ओवैसी की पार्टी की सबसे युवा नविवाचित पार्षद का वीडियो हिजाबी वाली पार्षद के नाम से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर यह सबसे युवा पार्षद शहर यूनुस शेख कौन है? एआईएमएम की यह युवा नेता सहर शेख हैं। उन्होंने ठाणे महानगर पालिका के वार्ड नंबर 30 से शानदार जीत हासिल की है। इनकी उम्र सिर्फ 22 साल है। याद रहे ठाणे महानगर पालिका की कुल 122 सीटों में से असदुद्दीन ओवैसी की पांच सीटों पर जीत दर्ज हुई है। जिसमें से शहर शेख की मुमरा सीट भी है। मुमरा जो मुस्लिम बाहुल्य इलाका है।

सेहर शेख वहां की रहने वाली हैं। 22 साल की शहर शेख ओवैसी की पार्टी की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार थी। जिन्होंने चुनाव जीता। चुनाव प्रचार हिजाब पहनकर किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। लोग इन्हें अब मुमरा की शेरनी और हिजाब वाली पार्षद कहकर संबोधित कर रहे हैं। मुमरा में पानी, स्कूल, टेरिफ जैसी समस्याओं को लेकर यह अपनी आवाज बुलंद करती आई हैं। चुनाव के दौरान भी घर-घर जाकर इन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का वादा किया। Instagram पर इनके 3,400 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अपनी वीडियो के जरिए भी अपने इलाके की समस्याओं को उठाती रही हैं। शहर शेख पवार गुट के नेता यूनुस शेख की बेटी हैं। शरद पवार गुट से अपनी बेटी के लिए टिकट मांगा था लेकिन बात नहीं बनी और बाद में

एआईएमआईएम ने उन्हें मौका दिया। पिता यूनुस शेख और खुद शहर के भाषणों के वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिन्होंने खूब ध्यान खींचा है। उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट स्टडीज में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने नामांकन पत्र में कार धुलाई केंद्र को अपना मेन बिजनेस बताया है। इसके अलावा उनकी मैरिड लाइफ की बात करें तो फिलहाल उनकी शादी को लेकर कोई भी सार्वजनिक जानकारी नहीं। आमतौर पर उन्हें उनके मायके के नाम से ही पहचाना जाता है और वह अपने पिता यूनुस शेख के साथ राजनीतिक गतिविधियों में मिलकर काम करना जारी रखती हैं। इसके अलावा उनकी नेटवर्थ की जानकारी भी पब्लिकली अवेलेबल नहीं है। फिलहाल आप क्या कहेंगे शहर शेख के बारे में? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *