Cli

3 साल की राहा ने बढ़ाई आलिया की चिंता,बेटी में दिखा गंभीर लक्षण। पूछा सवाल-मैं अच्छी मां नहीं?

Hindi Post

बेटी राह ने बढ़ाई आलिया की चिंता। 3 साल की बेटी में दिखा खास लक्षण तो डर गई आलिया। आर के की बीवी को अब हर पल रहता है राह की परवरिश का ख्याल। तड़प कर पूछा सवाल क्या मैं अच्छी मां नहीं? जी हां, महज 3 साल की बेटी राह की एक आदत ने आलिया भट्ट की चिंता को बढ़ा दिया है।

नन्ही सी बेटी में आलिया को एक ऐसा लक्षण दिखा है [संगीत] जिसने आलिया को बेटी की परवरिश के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। राह की आदत है फेल होने से डरने की। जी हां, सिर्फ 3 साल की उम्र में भी राह को हार बर्दाश्त नहीं होती और बेटी की हमेशा जीतने की जिद से आलिया को अब डर लगने लगा है। दरअसल हाल ही में आलिया की मुलाकात स्पिरिचुअल गुरु सद्गुरु से हुई थी। इस मुलाकात के दौरान एक्ट्रेस ने सद्गुरु से पैरेंटिंग, इंटरनेट के जमाने और ट्रोलिंग और साथ ही फेलियर फियर जैसे मुद्दों पर बातचीत की। एक सेगमेंट में आलिया ने अपनी 3 साल की बेटी राह को

लेकर सद्गुरु से पैरेंटिंग संबंधी सलाह [संगीत] भी मांगी। आलिया ने अपने डर के बारे में सद्गुरु से बात करते हुए बताया कि उनकी छोटी सी बेटी में अभी से फेलियर को लेकर गंभीर लक्षण दिखने लगे हैं। राह अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पाती है। वो हमेशा जीतना चाहती है और अगर कभी सामने वाला कोई जीत जाए तो राह कहती है कि उसने चीटिंग की है। राह के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि हम सभी को असफलता का डर होता है। मेरी बेटी जैसे-जैसे बड़ी हो रही है और वो हमेशा जीतना चाहती है। अगर कोई और फर्स्ट आ जाए तो वो कहेगी कि उसने चीट किया है।

मैं उसे समझाती हूं और बताती हूं कि नहीं वो फर्स्ट आए थे। इसके साथ ही आलिया ने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए हर वक्त चिंता में डूबी होती है। सद्गुरु से अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए आलिया ने कहा कि मैं एक साढ़े 3 साल की लड़की की मां हूं। और वो ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। लेकिन मैं हर टाइम चिंता में डूबी होती हूं। एक बार मेरे पिता ने मुझसे पूछा था कि एक मां होना कैसी फीलिंग है? और मैंने उन्हें कहा था कि यह खुशी और फिक्र का मिलाजुला एहसास है।

मैं हर बार बस यही सोचती हूं कि क्या मैं एक अच्छी मां हूं? क्या मैं सही बात कह रही हूं? इसके बाद सद्गुरु ने आलिया को कहा कि चिंतित पेरेंट्स अच्छे मां-बाप नहीं होते। चिंतित पेरेंट से बच्चे को कोई फायदा नहीं होता बल्कि जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बच्चे को ही नुकसान होता है। इसी के साथ उन्होंने आलिया को अपनी 3 साल की बेटी से जीवन जीने का सही तरीका सीखने की सलाह भी दी। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *