Cli

हार्दिक ने माहिका के लिए छोड़ा परिवार? पांड्या भाइयों के रिश्ते में पड़ी दरार

Hindi Post

क्या हार्दिक पांड्या और उनके भाई कुणाल पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं है? क्या दोनों भाइयों का एक मजबूत रिश्ता कमजोर पड़ता जा रहा है? जिसकी वजह है हार्दिक पांड्या की जिंदगी में आई माहिका शर्मा।

दरअसल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले ने मैदान की हारजीत से इत नए पारिवारिक विवाद को हवा दे दी।

सोशल मीडिया पर इस वक्त पांड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक और कुणाल पांड्या के बीच बढ़ती दूरियों की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। मैच के दौरान कुछ ऐसे नजारे कैमरे में कैद हुए जिन्होंने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई इन दोनों भाइयों के बीच अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म Redit पर लोगों ने दोनों के बीच की अनबन को डिकोड किया है। वह भी हम आपको दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं मैच के बारे में।

दरअसल मैच का सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब हार्दिक पांड्या का विकेट गिरा। आमतौर पर अपने भाई की सफलता पर जश्न मनाने वाले कुणाल इस बार हार्दिक के आउट होने पर खुशी से उछलते हुए और बेहद अग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए। इतना ही नहीं पूरे मैच के दौरान मैदान पर दोनों भाइयों के बीच कोई बातचीत नहीं दिखी और वह एक दूसरे से नजरें चुराते भी दिखाई दिए। मैदान पर दिखी इस तल्खी ने उन अफवाहों पर मुर लगा दी जिनमें पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन की बात कही जा रही थी। वानखेड़े के मैदान पर असली ड्रामा तब शुरू हुआ जैसे ही हार्दिक आउट होकर पवेलियन की तरफ मुड़े। कैमरो ने कुणाल पांड्या का जो रिएक्शन कैद किया उसने सबको सन्न कर दिया।

कुणाल मैदान पर किसी दुश्मन की तरह आक्रमक होकर जश्न मना रहे थे और खुशी से उछल रहे थे। उनके चेहरे पर अपने भाई के आउट होने का गम तो दूर एक अजीब सी अग्रेसिवनेस दिखाई दे रही थी। जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। जानकारों का मानना है कि हार्दिक और नताशा के तलाक के बाद से ही परिवार के समीकरण बदलने लगे थे। हाल के दिनों में जहां कुणाल और उनकी पत्नी को नताशा के साथ वक्त बिताते देखा गया, वहीं हार्दिक अक्सर महिका के साथ पब्लिक कार्यक्रमों में नजर आए। हाल ही में हार्दिक के ऐतिहासिक दो ICC ट्रॉफी जीत पर उनकी पत्नी की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई बधाई संदेश नहीं आया जबकि वह हमेशा एक दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहते थे। एक रेडिट यूजर ने लिखा, आई रीड दैट बिकॉज़ ऑफ़ हार्दिक हैबिट्स एंड बिहेवियर।

यूजर का कहना है कि यह सब हुआ है हार्दिक पांड्या के बदलते बिहेवियर की वजह से। कुणाल को हार्दिक को छोड़ना पड़ा क्योंकि वह घर पर औरतों को लाते थे। यूजिंग फॉल लैंग्वेज इन फ्रंट ऑफ कुणाल्स वाइफ्स एंड किड्स। पूरी फैमिली ने देखा कि किस तरीके से हार्दिक ने नताशा के साथ गलत किया। एक यूजर ने लिखा मैंने किसी से सुना कि हार्दिक पांड्या की चीटिंग की वजह से बहुत बार उन्होंने पहले जैसमीन को चीट किया और उसके बाद अब महिका की बारी है। कुणाल और उनकी पत्नी यह सब चीजें पसंद नहीं करती और चाहती थी कि हार्दिक पांड्या इन सब चीजों से बाहर रहें।

नताशा भी बहुत बार कुणाल की बच्चों से मिलती रहती हैं और अगस्त्या के साथ बाहर जाते हैं। इन सबके बीच काफी अच्छा बॉन्ड है।हार्दिक महिका के साथ अब शिफ्ट हो चुके हैं। और यह सब झगड़ा पहले से और ज्यादा बढ़कर सामने आ रहा है। एक रेडिट यूजर ने लिखा ऑफ टॉपिक बट कुणाल क्यों तेरे नाम की सलमान खान की तरह एक आउट को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल जो भी हो लेकिन इन दोनों भाइयों की तरफ से अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।दोनों के बीच विवाद को लोग सिर्फ और सिर्फ मैच के एक्सप्रेशन और रिएक्शन से जज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *