प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रही। उनकी अंतिम विदाई में उनके परिवारजन, दोस्त और बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं जो उन्हें आखिरी विदाई में श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ जो उनकी प्यारी पोती जनाई का है।
जनाई फूट-फूट कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि जनाई के रोते हुए यह वीडियो देखकर फैंस का भी दिल भर गया है। सफेद कुर्ते में बैठी जनाई बार-बार दुपट्टे से अपने आंसू पोछती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो आशा भोसले के अंतिम यात्रा से पहले का वीडियो है।
जहां उनकी पोती का रोना पूरे परिवार को रुला रहा है, तो वहीं फैंस भी नम आंखों से आशा ताई को विदा कर रहे हैं। आपको बता दें कि आशा भोसले के छोटे बेटे आनंद भोसले की बेटी जनाई है। जनाई का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जहां गीत संगीत रगों में दौड़ता है।
लिहाजा जनाई के पास भी यह हुनर है। दादी के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भी संगीत की दुनिया में ही बढ़ने का फैसला किया। बीते साल उनका गाना कहदी है काफी हिट रहा। खुद दादी आशा भोसले ने पोती की तारीफ कर हौसला बढ़ाया था। वहीं जनाई ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत तो कर दी है। अब वह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं। वो द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज से फिल्म डेब्यू करेंगी।
इस फिल्म के निर्देशक संदीप सिंह कर रहे हैं। जनाई की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें Instagram पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। वहीं वह अक्सर इवेंट्स में अपनी दादी के साथ ही स्पॉट होती थी। अभी इवेंट्स में जनाई का अकेले नजर आना लोगों को आशा ताई की बार-बार याद दिलाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि परिवार इस दुख की घड़ी में एक साथ रहे और इससे उभरने की उन्हें शक्ति मिले।